8th Pay Commission : हो गया कन्फर्म? नए पे कमीशन के तहत इतनी बढ़ेगी सैलरी, एरियर का इंतजार भी होगा खत्म
8th Pay Commission : जैसे-जैसे समय बीत रहा है। वैसे ही कर्मचारियों के मन में यही सवाल चल रहे हैं कि आखिर नए पे कमीशन के लागू होने पर उनकी सैलरी में कितना इजाफा हो जाएगा। अब हाल ही में आठवें पे कमीशन पर बड़ा अपडेट (8th Pay Commission Updates) आया है। इसके साथ ही एरियर को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। खबर में जानिए आठवें वेतन आयोग से जुड़े अपडेट के बारे में-
HR Breaking News (8th Pay Commission) कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा हा है। अब इसी बीच नए पे कमीशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नए पे कमीशन को लेकर तमाम जानकारों ने खुलासा कर दिया है। सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों (8th Pay Commission Salary Hike) की सैलरी और पेंशन भत्ते व एरियर को लेकर सब कुछ क्लियर कर दिया गया है। खबर में जानिए कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
कब हुआ था नए पे कमीशन का गठन
सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग के गठन (Constitution of 8th Pay Commission) के बाद कर्मचारियों (Employees Salary hike), पेंशनभोगियों, कर्मचारी संघों और अन्य हितधारकों से सुझाव मांग लिए गए हैं। इसके लिए कर्मचारियों की ओर से सरकारी पोर्टल पर 30 अप्रैल, 2026 तक सुझाव दिए जा सकते हैं। सरकार की ओर से आयोग का गठन तो 3 नवंबर, 2025 को ही किया था जिसे 18 महीने के भीतर अब अपनी रिपोर्ट को सौपां जाना है। नया आयोग (New Pay Commission) लागू होते ही 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
कर्मियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा
जानकारो का कहना है कि आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission) के लागू होने ही कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। सैलरी में बदलाव के लिए यूज किया जाने वाला फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच हो सकता है। हालांकि, अभी आखिरी फैसला देश की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगा। एक अधिकारी की ओर से इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर दी गई है। उनका कहना है कि आखिरी फैसला लेते समय कई चीजों की अहम भूमिका होगी। इनमे महंगाई की प्रवृत्ति, सरकार की वित्तीय स्थिति और भारत के वित्त आयोग की सिफारिशें शामिल है।
7वें पे कमीशन में कितनी बढ़ी थी सैलरी
उनका कहना है कि बीते वेतन आयोगों के कामकाज पर गौर करते हुए इस बार की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा सकता है। इससे पहले 6 वें केंद्रीय वेतन आयोग के दौरान औसत सैलरी बढ़ौतरी तकरीबन 40 प्रतिशत थी। 7वें पे कमीशन (7th Pay Commission) का असर तकरीबन 23 से 25 प्रतिशत था। उस समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था। अब अनुमान है कि इस बार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी (salary hike for employees) 20 से 35 प्रतिशत तक हो सकती है। सरकार का यह फैसला अगले 12 से 18 सालों में महंर्गा की स्थिति, 16वें वित्त आयोग के बाद सरकार की वित्तीय स्थिति और कर संग्रह जैसे कारकों पर डिपेंड करेगा।
एरियर को लेकर सरकार ने दिया जवाब
बता दें कि सरकार के समक्ष 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) के बाद 2 बड़ी चुनौतियां आ सकती है। एक ओर तो सैलरी बढ़ौतरी करना ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ दिखाई दे और दूसरी ओर अलाउंस और डीए की संरचना में समायोजन करना। सरकार इन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए कोई फैसला ले सकती है। सब मिलाकर नए पे कमीशन (new pay commission) के फैसले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। इस आयोग का प्रभाव कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary News) के साथ ही भविष्य की फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर भी पड़ेगा। जानकारो का कहना है कि आयोग की रिपोर्ट भले ही देरी से आए, लेकिन इसे लागू जनवरी, 2026 से ही किया जाएगा।