8th Pay Commission : देरी से लागू होना तय, जानें कर्मचारियों को कैसे मिलेगा एरियर और वेतन वृद्धि का लाभ

8th Pay Commission : सातवें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने के बाद भी आठवें वेतन आयोग को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। इसकी प्रक्रिया में देरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे नए वेतनमान का लागू होना तय समय से आगे खिसक सकता है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल है कि एरियर कैसे मिलेगा... आइए ये जान लेते है नीचे इस खबर में-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) सरकारी कर्मचारियों के लिए जनवरी 2026 खत्म होते ही इंतजार और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। सातवें वेतन आयोग (7th pay commisison) की अवधि समाप्त होने के बाद आठवें वेतन आयोग से वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन अब तक इसकी औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्हें एरियर मिलेगा या नहीं, और अगर मिलेगा तो वह कब तक उनके खाते में आएगा।

8वें वेतन आयोग: प्रभावी तारीख पर अपडेट-

कागजों में आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest news) 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा है, यानी इसी तारीख से नए वेतनमान लागू होने चाहिए थे। लेकिन असल प्रक्रिया इससे कहीं लंबी होती है। पहले आयोग का गठन, फिर उसकी रिपोर्ट तैयार करना और अंत में कैबिनेट (cabinet) से मंजूरी लेना आवश्यक होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार यह प्रक्रिया निर्धारित समय से पीछे चल रही है, जिससे लागू होने में देरी लगभग तय मानी जा रही है।

एरियर मिलने की संभावना क्या है?

अभी तक मिले संकेत यही बताते हैं कि कर्मचारियों को एरियर मिलने की पूरी संभावना है। यदि नया वेतन जनवरी 2026 से लागू न होकर बाद में लागू होता है, तो देरी की अवधि का भुगतान एरियर के रूप में किया जाता है। यानी जिस तारीख से नया वेतन प्रभावी माना जाएगा और जिस तारीख से वास्तविक भुगतान शुरू होगा, उनके बीच का अंतर एकमुश्त राशि के रूप में दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को देरी के बावजूद आंशिक राहत मिल जाती है।

 कैसे होगी एरियर की गणना-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एरियर की गणना (arrear calculation) 1 जनवरी 2026 से ही की जाएगी। भले ही नया वेतन कई महीनों बाद लागू हो, लेकिन सरकार आमतौर पर प्रभावी तारीख से ही नया वेतन मानकर अंतर की राशि का भुगतान करती है। आसान शब्दों में कहें तो अगर नई सैलरी (new salary) जुलाई या उससे बाद में शुरू होती है, तो जनवरी से उस तारीख तक का पैसा कर्मचारियों को एरियर के रूप में मिल सकता है।

देरी क्यों तय मानी जा रही है?

वेतन आयोगों का इतिहास देखें तो देरी कोई नई बात नहीं है। सातवां वेतन आयोग (7th pay commission latest update) जनवरी 2016 से प्रभावी माना गया था, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी जून 2016 में मिली। इसके बाद एरियर का भुगतान 2016-17 के दौरान चरणबद्ध तरीके से किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग में भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल सकता है। यानी कागजों में तारीख कुछ भी हो, वास्तविक भुगतान में समय लगना तय है।

 कितनी बढ़ सकती है सैलरी-
सैलरी में बढ़ोतरी पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी। फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है, जिससे मौजूदा बेसिक पे को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) में यह फैक्टर 2.57 था। इस बार विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह 1.83 से 2.46 के बीच रह सकता है। हालांकि कुछ जानकारों का मानना है कि अंतिम आंकड़ा 2.8 या उससे थोड़ा ज्यादा भी हो सकता है, जिसका कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी (employees take home salary) पर बड़ा असर पड़ेगा।

कर्मचारियों को आगे क्या उम्मीद रखनी चाहिए?
जनवरी 2026 बीत जाने के बाद भी फिलहाल धैर्य रखना ही कर्मचारियों के लिए सबसे व्यावहारिक विकल्प है। माना जा रहा है कि नया वेतन और उसका वास्तविक भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 (Actual payment FY 2026-27) में शुरू हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो एरियर कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अब सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि वेतन आयोग की रिपोर्ट कब आती है और सरकार इसे अंतिम मंजूरी कब देती है। तब तक उम्मीद और इंतजार ही कर्मचारियों (employees) का सबसे बड़ा सहारा बना रहेगा।