8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पैसों से फुल होगा खाता, लग गया पता... इतना मिलेगा एरियर, सैलरी में भी तगड़ी बढ़ौतरी
Arrear Update : आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर खूब पैसों की बारिश होने वाली है। दरअसल, नए वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों को नई बढ़ी हुई सैलरी के साथ -साथ एरियर का भी लाभ मिलेगा। सरकार कर्मचारियों के खाते में एरियर का पैसा एकमुश्त डालेगी। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को कितना एरियर मिल सकता है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (8th Pay Commission)। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन जनवरी 2025 में कर दिया था। अब इसे 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन लागू नहीं किया गया है। सरकार ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए वेतन आयोग को 18 महीने का समय दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही नया वेतन आयोग लागू किया जाएगा। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि नया वेतन आयोग किस दिन लागू किया जाएगा। उन्हें कितनी बढ़ी हुई सैलरी का लाभी मिलेगा। इसके अलावा एरियर (Arrear Latest Update News) मिलेगा या नहीं। अगर मिलेगा तो कितना। आज इस खबर में हम इन सवालों के जवाब जानेंगे।
इतना मिलेगा कर्मचारियों को एरियर -
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं तो कर्मचारियों को 20 महीने का लंबित एरियर (Arrear Update) मिलने की उम्मीद है। यह रकम लगभग 3.6 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक हो सकती है, जो कर्मचारियों के लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित हो सकती है। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारी लंबे समय से सैलरी और भत्तों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी तेजी आएगी।
इन कर्मचारियों को मिलेगा ज्यादा फायदा -
रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग पे लेवल के कर्मचारियों (Employees News) को एरियर की राशि अलग-अलग मिल सकती है। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कम है, उन्हें ज्यादा फायदा मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, लेवल-1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है उन्हें 3.6 लाख से 5.65 लाख रुपये तक एरियर मिलने की संभावना है। वहीं लेवल-8 के कर्मचारी जिनकी सैलरी 47,600 रुपये है उन्हें एरियर (arrears news) की राशि 9.5 लाख से लेकर लगभग 15 लाख रुपये तक मिल सकती है।
कितना तय किया जा सकता है फिटमेंट फैक्टर -
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाएगा। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, लेकिन इस बार सरकार 2.0 से 2.57 के बीच फिटमेंट फैक्टर तय कर सकती है। वहीं कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 3.0 से 3.25 करने की मांग कर रहे हैं। अगर इस मांग को मान लिया जाता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 रुपये महीना हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह बड़ी मदद होगी।
कब लागू किया जाएगा नया वेतन आयोग -
आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू किया जाता है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मान जाएगी। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं और उन्हें अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर सौंपनी है। इसके बाद सरकार अंतिम फैसला लेगी और नए वेतन ढांचे को लागू करेगी।
सरकार ने मांगी कर्मचारियों की राय -
सरकार इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कर्मचारियों से सुझाव भी ले रही है। इसके लिए MyGov पोर्टल पर फीडबैक मांगा गया है और इसकी अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सैलरी बढ़ोतरी और एरियर की ये सभी गणनाएं केवल संभावित आंकड़े हैं, जिनमें आगे बदलाव हो सकता है।