8th pay commission : 1.20 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार खोलेगी खजाना, 34 हजार से ज्यादा की होगी बढ़ौतरी

8th pay commission latest update : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया जाएगा। सरकार एक करोड़ 20 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खजाना खोलेगी। इससे देशभर के लोगों को काफी लाभ होगा। वहीं, कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ने से बाजार को भी रफ्तार मिलेगी। 

 

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से लगातार नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में सरकार ने वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर कर्मचारियों के लिए आधिकारिक अपडेट्स मिलते रहेंगे। साथ में कर्मचारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं। 

नए साल पर मिली है खुशखबरी


कर्मचारियों की लंबे समय से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission new update) की मांग है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नए साल में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते के बाद 8वां वेतन आयोग के तहत बंपर सैलरी के इजाफे की उम्मीद है। यह बढ़ौतरी 2027 में घोषित हो सकती है, लेकिन प्रभावी जनवरी 2026 से ही मानी जा सकती है। 

8वां वेतन आयोग कब तक होगा 


8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा इस बजट में होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन धन के लिए फिलहाल कोई प्रावधान नहीं किया है। कर्मचारियों को अगले बजट से 8वां वेतन आयोग की घोषणा की उम्मीद है। वहीं इसकी घोषणा के बाद 2027 में यह लागू होने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की आय में लाभ मिलेगा। 

7वें वेतन आयोग को हुए दस साल


7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की घोषणा 2014 में हुई थी। इसको 2016 में लागू किया गया था। इसके बाद 7वां वेतन आयोग की घोषणा के दस वर्ष पूरे हो गए हैं। 2026 में कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की लागू होने की घोषणा की उम्मीद थी। क्योंकि अमुमन सरकार हर दस साल में हाई पे कमिशन की रिपोर्ट को लागू करने की घोषणा करती है।
 


अब कब होगी घोषणा


2026 में 7वां वेतन आयोग को दस साल लागू हुए हो गए हैं, वहीं 2024 में घोषणा को दस साल हो चुके हैं। अभी नया वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार की समीक्षा के बाद यह 2027 में घोषित किया जा सकता है। 

कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी 


कर्मचारियों की सैलरी में संशोधन फिटमेंट फैक्टर के आधार पर किया जाता है। इसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सैलरी तय की जाती है। उम्मीद जताई जा रही है कि 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 रहेगा। यानी 2.86 गुना सैलरी बढ़ाने की सिफारिश 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission update) में की जा सकती है। इससे 18 की बेसिक सैलरी 34 हजार रुपये से ज्यादा बढ़कर 52 हजार से ज्यादा हो जाएगी। इससे लगभग 186 प्रतिशत इजाफा होगा।  

पहले कितनी बढ़ी थी सैलरी


इससे पहले 2016 में 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशें लागू की गई थी। इसमें 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ था। केंद्रीय कर्मियों को सात हजार रुपये पहले बेसिक सैलरी मिलती थी। इसको बढ़ाकर लगभग 18 हजार रुपये कर दिया गया था।  

पेंशन में होगी बढ़ौतरी


कर्मचारियों की पेंशन में भी बढ़ौतरी की जाएगी। अगर आठवां वेतन आयोग (Eighth Pay Commission) लागू होता है तो कर्मचारियों की पेंशन में भी बंपर इजाफा होने की उम्मीद है। अभी न्यूनतम पेंशन 9 हजार रुपये है। यह 2.86 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के बाद 25 हजार 740 रुपये हो जाएगी। वहीं जिसकी ज्यादा पेंशन है उसकी ज्यादा ही बढ़ौतरी होगी। 

DA में होगा इजाफा


कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में भी इजाफा मिलेगा।  8वां वेतन आयोग लागू होने तक महंगाई भत्ता ही बढ़ता रहेगा। इसके काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इस जनवरी में लागू होने वाले महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की उम्मीद है।