8th Pay Commission : कितनी बढ़नी चाहिए आपकी सैलरी, कर्मचारियों को यहां देना है जवाब
8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से जुड़ी प्रक्रिया में कर्मचारियों को अपनी राय रखने का मौका दिया गया है। अब कर्मचारी (employee) खुद बता सकते हैं कि मौजूदा वेतन ढांचे में कितना इजाफा जरूरी है और किन बदलावों की जरूरत महसूस हो रही है-
HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commision Questionnaire) केंद्र सरकार के तहत नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की निगाहें इस समय आठवें वेतन आयोग पर टिकी हैं। हर वेतन आयोग के गठन के साथ वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन में बड़े बदलाव (Major changes in pension) की उम्मीद की जाती है। यही कारण है कि कर्मचारी लंबे समय से इससे जुड़ी किसी ठोस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
अब सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एक अहम कदम उठाया है। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग ने अपना आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च (online portal launch) कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए कर्मचारी और पेंशनर सीधे अपनी मांगें और सुझाव दर्ज कर सकेंगे। यहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी बात आयोग तक पहुंचा सकें।
ऐसे करें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन-
अगर आप आठवां केंद्रीय वेतन आयोग को अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। कर्मचारी और पेंशनर घर बैठे कुछ ही मिनटों में आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (regiestration) कर अपनी राय दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल 8cpc.gov.in या MyGov वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे Login to Participate या Submit Questionnaires विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें।
- आपके नंबर या ईमेल पर ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करके लॉगिन पूरा करें।
- लॉगिन के बाद आपकी प्रोफाइल बन जाएगी और आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
इस तरह आप पोर्टल (portal) पर लॉगिन करके आयोग की प्रश्नावली तक पहुंच सकते हैं और अपनी राय दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
18 सवालों के जरिए ली जा रही है राय-
पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद कर्मचारियों को एक प्रश्नावली भरनी होगी। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग ने इसके लिए कुल 18 सवालों की सूची तैयार की है। इन प्रश्नों का उद्देश्य यह जानना है कि मौजूदा वेतन प्रणाली में कर्मचारियों को किन बदलावों की जरूरत (What changes do employees need?) महसूस हो रही है और वे किस तरह के सुधार चाहते हैं।
- वेतन वृद्धि और सैलरी स्ट्रक्चर से जुड़े सुझाव।
- महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों में बदलाव की मांग।
- पेंशन व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़ी राय।
- सेवा शर्तों और सुविधाओं से जुड़े सुझाव।
कर्मचारी अपने अनुभव और जरूरतों के अनुसार इन सवालों के जवाब दे सकते हैं। कई कर्मचारी संगठन भी अपने सामूहिक सुझाव इसी प्लेटफॉर्म (platform) के जरिए भेज सकते हैं। इससे आठवां केंद्रीय वेतन (8th pay commission latest update) आयोग को अलग-अलग वर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
सुझाव भेजने से पहले जान लें ये जरूरी बातें-
सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए एक निश्चित समय सीमा भी तय की है। कर्मचारी और पेंशनभोगी (pensioners) तय अवधि के भीतर ही अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। इसलिए अगर आप अपनी राय आयोग तक पहुंचाना चाहते हैं, तो समय सीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
- सुझाव भेजने की प्रक्रिया 5 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।
- सुझाव जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।
- आयोग केवल ऑनलाइन जमा किए गए सुझाव ही स्वीकार करेगा।
- कागज, ईमेल या PDF के जरिए भेजे गए ज्ञापन मान्य नहीं होंगे।
- केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर, रक्षा कर्मी और कर्मचारी संगठन इसमें भाग ले सकते हैं।
पोर्टल पर प्राप्त सभी सुझावों का 8वां केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा विस्तार से अध्ययन (Detailed study by the 8th Central Pay Commission) किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों की जरूरतों और मौजूदा आर्थिक हालात को ध्यान में रखते हुए वेतन और भत्तों में बदलाव से जुड़ी सिफारिशें तैयार की जाएंगी। साथ ही, सुझाव भेजने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।