8th Pay Commission : नए वेतन आयोग में 3.5 का फिटमेंट फैक्टर मिला तो कितनी होगी सैलरी

8th Pay Commission : अगर आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.5 तय होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। मौजूदा बेसिक पे को 3.5 से गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय होगी, जिससे ग्रुप C और D कर्मचारियों को खासा फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे भत्तों में भी बढ़ोतरी होगी...पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) जनवरी खत्म होने को है, लेकिन 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है।

FNPO ने हाल ही में नेशनल काउंसिल (JCM) को पत्र भेजकर A, B, C और D श्रेणी के पोस्टल कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor for Employees) 3 से 3.5 के बीच तय करने की मांग की है, ताकि वेतन में बेहतर बढ़ोतरी सुनिश्चित हो सके।

FNPO ने लिखा 60 पेज का पत्र-

फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने अपनी मांगों को लेकर करीब 60 पेज का पत्र भेजा है। इस पत्र में संगठन ने वेतन बढ़ोतरी के साथ-साथ वेतन मैट्रिक्स प्रणाली में सुधार, वार्षिक इंक्रीमेंट, विभिन्न भत्तों और पदोन्नति (Various perks and promotions) से जुड़े सुझाव भी रखे हैं। FNPO के सदस्य शिवाजी वासिरेड्डी के मुताबिक, नेशनल काउंसिल (JCM) की 25 फरवरी को बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सभी कर्मचारी संगठनों की मांगों को शामिल कर एक ड्राफ्ट (draft) तैयार किया जाएगा। इसके बाद यह ड्राफ्ट आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) की चेयरपर्सन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेवानिवृत्त) को भेजा जाएगा।

सालाना ग्रोथ 5% करने पर जोर-

फेडरेशन का कहना है कि फिलहाल सालाना वेतन वृद्धि (annual salary increase) सिर्फ 3 प्रतिशत है, जो मौजूदा महंगाई दर के मुकाबले काफी कम साबित हो रही है। ऐसे में संगठन ने खास तौर पर ग्रुप C और D कर्मचारियों के लिए वार्षिक इंक्रीमेंट को बढ़ाकर कम से कम 5 प्रतिशत करने की मांग की है।

फिटमेंट फैक्टर टेबल-

विवरण - फिटमेंट फैक्टर रेंज

फेडरल लेवल (लेवल 1-5) - 3.00 ​

मिडिल लेवल (लेवल 6-12) - 3.05 से 3.10 ​

सीनियर एग्जीक्यूटिव लेवल (लेवल 13-15) - 3.05 से 3.15 ​

एपेक्स लेवल (लेवल 16+) - 3.20 से 3.25

3.0 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

ग्रेड - वर्तमान बेसिक पे - अनुमानित बेसिक पे

Level 1 - 18,000 - 54,000

Level 2 - 19,900 - 59,700

Level 3 - 21,700 - 65,100

Level 4 - 25,500 - 76,500

Level 5 - 29,200 - 87,600

Level 6 - 35,400 - 106,200

Level 7 - 44,900 - 134,700

Level 8 - 47,600 - 142,800

Level 9 - 53,100 - 159,300

Level 10 - 56,100 - 168,300

Level 11 - 67,700 - 203,100

Level 12 - 78,800 - 236,400

Level 13 - 118,500 - 355,500

Level 13 - 131,100 - 393,300

Level 14 - 144,200 - 432,600

Level 15 - 182,200 - 546,600

Level 16 - 205,400 - 616,200

Level 17 - 225,000 - 675,000

Level 18 - 250,000 - 750,000