8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 8वां वेतन आयोग और एरियर पर आया बड़ा अपडेट
8th CPC Latest News - सरकारी नौकरी करने सभी कर्मचारियों को लंबे समय से नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है। 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद 8वें वेतन आयोग के लागू होने की चर्चा और तेज हो गई है। हाल ही में 8वें वेतन आयोग और एरियर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (8th Pay Commission Update)। केंद्र की मोदी सरकार ने जनवरी 2025 में 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने से 1 साल पहले ही नए वेतन आयोग का गठन कर दिया था। लेकिन अब 7वां वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, परंतु अभी तक नया वेतन अयोग लागू नहीं किया गया है। सरकार ने वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया है।
इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग द्वारा सरकार को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इसपर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा। आठवां वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल होगा। इसके साथ ही भत्तों में भी बड़ा बदलाव होगा।
कब से प्रभावी मानी जाएगी नई सैलरी -
हालांकि, अभी तक यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा या फिर सरकार की मंजूरी के बाद की तारीख से कर्मचारियों को नई सैलरी (Salary Hike News) का लाभ मिलेगा। कर्मचारी संगठनों का स्पष्ट कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी वेतन और पेंशन संशोधन को पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।
क्या कहते हैं पुराने वेतन आयोग के अनुभव?
पुराने वेतन आयोग के इतिहास पर नजर डालें तो 6वें वेतन आयोग (6th Pay Commission) ने अपनी रिपोर्ट मार्च 2008 में सौंपी थी, लेकिन इसके लाभ 1 जनवरी 2006 से ही लागू कर दिए गए थे। वहीं, 7वें वेतन आयोग को लागू होने में लगभग ढाई साल का समय लगा। 5वें और छठे वेतन आयोग को भी क्रमशः करीब साढ़े तीन साल और दो साल का समय लग गया था। इससे यह संकेत मिलता है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने में भी समय लगेगा, भले ही रिपोर्ट तय समय पर आ जाए।
कर्मचारी संगठनों की मांगें -
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) समेत कई कर्मचारी संगठनों ने वेतन संशोधन के साथ व्यापक सुधारों की मांग रखी है। कर्मचारियों की सबसे पहली मांग पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से बाहल करने की है। इसके बाद राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की समीक्षा की जाए, पेंशन का नियमित संशोधन हो, कम्यूटेशन की बहाली अवधि 15 साल से कम करके 10 से 12 साल की जानी चाहिए, वेतन निर्धारण में तकनीकी खर्च (जैसे ब्याज खर्च) को शामिल करना। कर्मचारी संगठनों की ओर से ये सब मांगे उठाई गई है।
इतने फिटमेंट फैक्टर की मांग?
कर्मचारी संगठनों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए 3.0 से 3.25 के बीच फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) तय करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, यह मुश्किल लग रहा है, लेकिन सरकार इसे निर्धारित कर देती है तो कर्मचारियों के मूल वेतन में जबरदस्त इजाफा होगा।
एरियर मिलेगा या नहीं?
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यदि 8वां वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी नहीं किया जाता है, तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भारी एरियर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि इसे उसी तारीख से लागू किया जाए, क्योंकि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है।
कब लागू होगा नया वेतन आयोग -
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) की रिपोर्ट अगले 18 महीनों में आने की उम्मीद है, लेकिन इसके लागू होने की तारीख और एरियर को लेकर अभी भी कोई साफ फैसला सामने नहीं आया है। पिछले वेतन आयोगों के अनुभव को देखते हुए यह संभावना है कि लाभ पूर्वव्यापी प्रभाव से मिल सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला आना अभी बाकी है।