{"vars":{"id": "93802:4123"}}

8वां वेतन आयोग की बैठक जारी, फिटमेंट फैक्टर के आंकड़ों के अनुसार समझे सैलरी बढ़ौतरी का कैलकुलेशन

8th pay commission Update :देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग का इंतजार बना हुआ है। इसी बीच फिटमेंट फैक्टर के भी अलग-अलग आंकड़े आ रहे हैं। इन आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट में-
 

HR Breaking News (8th Pay Commission Fitment Factor Update) देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन बहुत अहम रहेगा, क्योंकि सरकार की तरफ से हर 10 साल में कर्मचारियों की सैलरी को संशोधित (Salary Hike Update) किया जाता है, जिसमें अच्छी खासी बढ़ोतरी होती है और मौजूदा समय की मांग के अनुसार आकलन करते हुए उनकी सैलरी नए तरीके से तय की जाती है। 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर फिटमेंट फैक्टर (fitment factor hike) काफी अहम रहने वाले हैं, क्योंकि फिटमेंट फैक्टर में वह आंकड़ा है जो कर्मचारी की सैलरी बढ़ोतरी में प्रयोग होने वाला है।

 


वेतन आयोग की बैठकें जारी (8th pay commission update)


वेतन आयोग की तरफ से लगातार बैठक की जा रही है। 7 अक्टूबर को नए वेतन आयोग की बैठक बेंगलुरु में प्रस्तावित थी, 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के बाद नए वेतन आयोग (New pay commission Salary Hike) की तरफ से अगली बैठक मुंबई में की जाएगी। इसके लिए 10 अक्टूबर तक कर्मचारी संगठन व कर्मचारियों के अन्य समूह व पेंशनर्स इसमें भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर के अंत में मुंबई में यह बैठक होगी। इससे पहले चंडीगढ़ में भी नए वेतन आयोग की तरफ से बैठक की जा चुकी है।

 


अलग-अलग आंकड़े आ रहे सामने (Fitment Factors Latest Update)


केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से कुछ फिटमेंट फैक्टर मांगा जा रहा है तो विशेषज्ञों की तरफ से अलग फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया जा रहा है। फिटमेंट फैक्टर पर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। आयोग की रिपोर्ट पेश होने के बाद सरकार की तरफ से फिटमेंट फैक्टर पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

वहीं अभी कर्मचारियों को दो से लेकर 4 तक के फिटमेंट फैक्टर के आकड़े मिल चुके हैं। वहीं एक फिटमेंट फैक्टर तो 1.86 का भी आया है। पिछली बार कर्मचारियों के लिए 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7000 से बढ़कर 18000 रुपए हो गई थी। अब कर्मचारियों के लिए 2.0, 1.8, 2.46, 2.5, 2.86, 3.0, 3.23, 4.0 तक के फिटमेंट फैक्टर के आंकड़े सामने आ रहे हैं। कोई आंकड़ा किसी एक्सपर्ट के द्वारा पेश किया गया है तो किसी आंकड़े पर कर्मचारियों की डिमांड है। चलिए समझते हैं इससे कितनी सैलरी बढ़ेगी।

फिटमेंट फैक्टर मौजूदा बेसिक सैलरी अनुमानित बेसिक सैलरी
2.0 18000 36000
1.8 18000 32400
2.46 18000 44280
2.5 18000 45000
2.86 18000 51480
3.0 18000 54000
3.23 18000 58140
4.0 18000 72000

नोट - बेसिक सैलरी न्यूनतम बेसिक के हिसाब से रखी गई है। हर लेवल की सैलरी अलग होगी।