8th Pay Commission : सैलरी हाइक पर आया नया बड़ा अपडेट, इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
8th Pay Commission :कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर बेसब्री से इंतजार बढ़ता जा रहा है। आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। अब हाल ही में आठवें वेतन आयेाग के तहत सैलरी हाइक (Employees Salary Hike) पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी के आसार है।
HR Breaking News (8th Pay Commission) सरकार हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करती है और अब दिसंबर 2025 में सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अब हाल ही में केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसके तहत कर्मचारियों की सैलरी में बंपर तेजी देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़त हो सकती है।
कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन
रिपोर्ट के मुताबिक 8वें पे कमीशन (8th Pay Commission) लागू होने पर कर्मचारियों का कुल वास्तविक वेतन (Basic + DA) 14 प्रतिशत से 54 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। हालांकि 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी कम ही मानी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस बढ़ोतरी का यूज खपत बढ़ाने वाले कदम के रूप में भी कर सकती है।
संभावित सैलरी बढ़ौतरी के अनुमान ग्रेड पे (Grade Pay for Salary Increase) 1900, 2400, 4600, 7600 और 8900 के लिए फिटमेंट फैक्टर 1।92 और 2।57 मानकर तय किया जा सकता हैं। इसमें HRA 24 प्रतिशत, TA 3,600 रुपये ,7,200 रुपये, NPS 10 प्रतिशत और CGHS शुल्क आदि सभी चीजों को शामिल किया गया है।
कर्मचारियों को मिल रहा इतना डीए
कर्मचारियों को महंगाई के प्रभाव से राहत के लिए डीए दिया जाता है। यह दर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (ACPI-IW) के आधार पर निर्धारित की जाती है और हर छह महीने में डीए में संशोधन कियरिवाइज होती है। अभी फिलहाल में कर्मचारियों का DA (DA of employees) 58 प्रतिशत है, यानी 1 लाख रुपये बेसिक पे वाले कर्मचारी को 58,000 रुपये DA का भुगतान किया जाता हैं। DA का लक्ष्य कर्मचारियों की सैलरी की असली कीमत को महंगाई के अनुसार तय करते रहना है।
कर्मचारी यूनियन की मांगे
कर्मचारी यूनियन लंबे वक्त से यह मांग कर रहे हैं कि DA को बेसिक सैलरी में मर्ज (DA merged with basic salary) कर दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो अगले अलाउंस में इजाफे के समय में बेसिक सैलरी के अनुसार कुल सैलरी में इजाफा हो जाएगा। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने क्लियर कर दिया है कि अभी फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे में विचार नहीं किया जा रहा है और डीए को सीधे बेसिक में मर्ज करने का कोई प्लान नहीं है।
कर्मचारियों को मिलेगी वित्तीय राहत
दरअसल, आपको बता दें कि सरकार की ओर से आठवें सेंट्रल पे कमीशन (Eighth Central Pay Commission) की सिफारिशों के लागू होने पर कर्मचारियों की बेसिक पे और अलाउंस में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। DA को बेसिक में मर्ज नहीं करने के बाद भी कर्मचारी अगली सैलरी बढ़ोतरी का लाभ ले सकेंगे। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के लिए लंबी अवधि में फायदे का साबित हो सकता है।