8th Pay Commission : नए वेतन आयोग की देरी पर लगी मुहर, जानें कर्मचारियों को कब मिलेगा एरियर और सैलरी हाईक का लाभ 

new pay commission : जनवरी का महीना भी खत्म हो गया है और नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है और 1 फरवरी बजट में भी 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं होने की वजह से सरकारी कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई। अब हाल ही में 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें हो रही देरी पर मुहर लग गई है। इससे संभावित टाइमलाइन सामने आ गई है कि कर्मचारियों को कब तक एरियर और सैलरी हाईक का लाभ मिलेगा। 

 

HR Breaking News - (new pay commission)। सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों को लंबे समय से सैलरी में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, अब तक 8वें वेतन आयोग को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, जिससे कर्मचारियों की टेंशन बढ़ती जा रही है। हर कर्मचारी यह जानना चाहता है कि कब उनके खाते में एरियर का पैसा आएगा और नई सैलरी का लाभ मिलेगा। हाल ही में इसमें एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें एरियर (Arrear) और वेतन बढ़ौतरी की संभावित टाइमलाइन का पता चला है।

सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2026 में 8वें वेतन आयोग पर बड़े अपडेट की उम्मीद थी जिसके बीतने के बाद कर्मचारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म हो चुकी है इसके बावजूद अब तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू नहीं किया गया है। सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ती ही जा रही है, लेकिन अब तक इसकी औपचारिक शुरुआत नहीं हो पाई है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 


इस तारीख से प्रभावी माना जाएगा नया वेतन आयोग - 


रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही नए वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) को लागू होने में कितने भी साल क्यों न लग जाएं। इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसका मतलब यह है कि इसी तारीख से कर्मचारियों को बढ़कर नई सैलरी मिलेगी और देरी होने पर एरियर का भुगतान किया जाएगा। सरकार एरियर का भुगतान एकमुश्त करेगी।

इस वजह से हो रही देरी - 

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest News) के लागू होने की प्रक्रिया काफी लंबी है। पहले आयोग का गठन, फिर उसकी रिपोर्ट तैयार होना और अंत में कैबिनेट से मंजूरी मिलना जरूरी होता है। इन सभी कार्यों में समय लगता है। एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार यह प्रक्रिया तय समय से पीछे चल रही है, जिससे लागू होने में देरी हो रही है। 


पुराने वेतन आयोगों का इतिहास देखें तो पता चलता है कि देरी कोई नई बात नहीं है। आखिरी बार जब 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) का गठन किया गया था जब इसकी सिफारिशें लागू होने में 2 साल के करीब समय लग गया था इसका गठन 2014 में हुआ और सातवें वेतन आयोग को जनवरी 2016 से प्रभावी माना गया था। उसके बाद एरियर का भुगतान चरणबद्ध तरीके से 2016–17 में हुआ। विशेषज्ञ मानते हैं कि 8वें वेतन आयोग में भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल सकता है। 

ऐसे होती है एरियर की गणना - 


एक्सपर्ट्स के अनुसार, एरियर की गणना 1 जनवरी 2026 से ही की जाएगी। नया वेतन आयोग (New Pay Commission) को लागू होने में अभी समय लगेगा। माना जा रहा है कि मार्च 2027 के बाद 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है यानी 1 से डेढ़ साल का समय लगेगा। लेकिन सरकार आमतौर पर प्रभावी तारीख से ही नया वेतन मानकर अंतर की राशि देती है। अगर नई सैलरी (Basic Salary Hike) जुलाई या उससे बाद में शुरू होती है, तो जनवरी से उस तारीख तक का पैसा एरियर के रूप में कर्मचारियों को मिलेगा।

बेसिक सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी - 


न्यूनतम बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) में कितना इजाफा होगा यह ‘फिटमेंट फैक्टर’ पर निर्भर करता है। फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) वह गुणांक होता है, जिससे मौजूदा बेसिक पे को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जब नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो फिटमेंट फैक्टर को भी संशोधित किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखा गया था। इस बार एक्सपर्ट का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच तय किया जा सकता है। हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि अंतिम आंकड़ा 2.8 या उससे थोड़ा अधिक हो सकता है, जो कर्मचारियों के टेक-होम सैलरी को काफी प्रभावित करेगा। यह बात यत है कि नया वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। 


अब कर्मचारियों को क्या करना चाहिए - 


जनवरी 2026 बीत जाने के बाद भी फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को धैर्य रखना चाहिए। यही सबसे व्यावहारिक विकल्प है। माना जा रहा है कि नया वेतन (New Salary) और वास्तविक भुगतान वित्त वर्ष 2026–27 में शुरू हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो एरियर (Arrear) कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकता है। अब सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वेतन आयोग की रिपोर्ट कब आती है और सरकार अंतिम मंजूरी कब देती है तब तक उम्मीद और इंतजार ही कर्मचारियों का सबसे बड़ा सहारा है।