8th Pay Commission : केवल सरकारी कर्मचारी ही नहीं, प्राइवेट सेक्टर पर भी पड़ सकता है असर, इतनी बढ़ सकती है सैलरी

8th Pay Commission : आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि अगर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होती है, तो इसका असर सिर्फ सरकारी सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा। सैलरी स्ट्रक्चर (employees salary structure) में बदलाव से प्राइवेट सेक्टर में भी वेतन बढ़ने की संभावना बन सकती है-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) दिल्ली की सर्दी में चाय की चुस्कियों के साथ ऑफिस जाने वाले लाखों कर्मचारी इन दिनों एक ही सवाल पर चर्चा कर रहे हैं-8वां केंद्रीय वेतन आयोग क्या बदलाव लाएगा? आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अब लाइव हो चुकी है, जहां कर्मचारी, यूनियन और अन्य स्टेकहोल्डर्स 16 मार्च 2026 तक अपने सुझाव और फीडबैक दे सकते हैं।

यह आयोग नवंबर 2025 में गठित हुआ था और इसे 18 महीनों के भीतर सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपनी हैं। इन सिफारिशों में वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा शामिल होगी। माना जा रहा है कि इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या 8वां वेतन आयोग प्राइवेट सेक्टर की सैलरी पर भी असर डालेगा। सच्चाई यह है कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग प्राइवेट सेक्टर को सीधे तौर पर कवर नहीं करता। यह आयोग केवल केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों (करीब 48-50 लाख), डिफेंस पर्सनल और पेंशनर्स (लगभग 68-70 लाख) के लिए गठित किया गया है। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों पर इसका कोई कानूनी या प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ता और न ही कंपनियों को इसके अनुसार सैलरी बढ़ाने के लिए बाध्य किया जा सकता है।

तो क्या प्राइवेट सेक्टर को कोई फायदा नहीं?

नहीं, ऐसा भी नहीं है कि प्राइवेट सेक्टर को कोई फायदा बिल्कुल नहीं मिलता। हालांकि प्राइवेट सेक्टर सीधे तौर पर इसमें शामिल नहीं होता। केंद्रीय वेतन आयोग का गठन केवल केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees), रक्षा कर्मियों (Defence Personnel) और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन की समीक्षा के लिए किया जाता है। इसकी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में भी यही स्पष्ट रूप से दर्ज होता है। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की सैलरी को लेकर आयोग कोई सीधी या बाध्यकारी सिफारिश नहीं करता।

ऐसे में प्राइवेट सेक्टर (private sector) पर कोई डायरेक्ट असर नहीं पड़ता। हां, इनडायरेक्ट असर की बात करें तो पिछले वेतन आयोगों में अच्छा-खासा असर देखा गया है।

प्राइवेट सेक्टर पर इनडायरेक्ट असर कैसे पड़ता है?

सरकारी सैलरी बढ़ने के बाद अच्छे इंजीनियर्स, MBA, CA, IT प्रोफेशनल्स जैसे टैलेंट सरकारी नौकरियों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। ऐसे में प्राइवेट कंपनियों को इन्हें बनाए रखने या नए लोगों को हायर करने के लिए सैलरी बढ़ानी पड़ती है। खासतौर पर IT, बैंकिंग, कंसल्टिंग और PSU से प्रतिस्पर्धा करने वाले सेक्टर्स में इसका असर ज्यादा साफ नजर आता है।

कई बड़ी प्राइवेट कंपनियां जैसे TCS, Infosys, HDFC और L&T अपने वेतन स्ट्रक्चर की तुलना सरकारी वेतन आयोग या PSU के सैलरी लेवल से करती हैं। 8वें वेतन आयोग के मामले में तो इसके ToR में ही प्राइवेट सेक्टर की मौजूदा सैलरी को ध्यान में रखने की बात कही गई है।

 केंद्रीय PSUs (जैसे ONGC, IOC, SAIL, BHEL) अक्सर केंद्रीय वेतन आयोग के बाद अपना वेतन रिवाइज करती हैं। इससे प्राइवेट सेक्टर में और दबाव बढ़ता है।

करीब 50 लाख कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनर्स की सैलरी बढ़ने से बाजार में खपत (Consumption in the market due to increase in salary) और मांग बढ़ती है। जब डिमांड बढ़ती है तो कंपनियों को अपना प्रोडक्शन और सर्विस एक्सपैंशन करना पड़ता है, जिससे नई भर्तियां होती हैं और धीरे-धीरे वेतन स्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

पिछले वेतन आयोगों का वास्तविक अनुभव-

सातवां केंद्रीय वेतन आयोग (Seventh Central Pay Commission) लागू होने के बाद कई प्राइवेट कंपनियों ने 2016 से 2018 के बीच अच्छी सैलरी हाइक्स दीं, खासतौर पर मिड-लेवल कर्मचारियों के लिए इसका असर ज्यादा देखने को मिला।

अगर 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (2026 से लागू होने की संभावना) में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) 2.0 या उससे अधिक रहता है, तो सरकारी सैलरी में 30-35% या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर प्राइवेट सेक्टर पर भी पड़ेगा, खासकर एंट्री-लेवल और मिड-लेवल कर्मचारियों की सैलरी (Salary of mid-level employees) पर दबाव बढ़ सकता है।