8th Pay Commission : कर्मचारियों के लेवल मर्ज करने का प्रस्ताव, जानें किन कर्मचारियों को होगा लाभ

8th Pay Commission latest news : 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। वहीं, अब कर्मचारियों की तरफ से लेवल मर्ज का भी एक प्रस्ताव रखा गया है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगी तो जानिए किन कर्मचारियों को कितना लाभ होगा। 

 

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। वहीं, इसी बीच एक और मुद्दा लेवल मर्ज करने का भी आया है। अगर लेवल मर्ज किए जाते हैं तो जानिए किन केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।  

 

 

आठवां वेतन आयोग लागू कब होगा


केंद्रीय सरकार द्वारा हर दस साल में नया वेतन आयोग (8th Pay Commission) गठित किया जाता है और हर 10 साल में गठित होने वाला वेतन आयोग उनकी सैलरी, भत्तों और पेंशन में बदलाव की सिफारिश करता है।  केंद्रीय सरकार की ओर से  8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को 16 जनवरी 2025 को केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूरी दे दी गई थी वहीं, नवंबर 3, 2025 को इसको तैयार करने की कमेटी गठित कर दी गई है। उम्मीद है कि इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी होंगी। हालांकि घोषणा मई 2027 तक हो सकती है।  

किस आधार पर बढ़ेगी सैलरी


8वें केंद्रीय वेतन आयोग (Eighth Pay Commission) में करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन जैसे मुद्दों पर गौर किया जाएगा। 7वें वेतन आयोग में 2.57 के फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी।

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में भी 1.92 से ज्यादा फिटमेंट फैक्टर रखने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी हो सकती है, इससे लेवल-1 के कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 34,560 रुपये तक हो सकती है। 


लेवल मर्ज करने की बात


इस बार सरकार को कर्मचारियों के प्रतिनिधियों और एक्सपर्ट ने एक जरूरी एडवाइस दी है। वो हैं- पे-लेवल का विलय (Merger of Pay Levels)। खासतौर पर यह प्रस्ताव निचले और मध्य स्तर के कर्मचारियों को दिया गया है, जो सैलरी और करियर ग्रोथ की संभावनाओं को बेहतर बनाया जा सकें।

यह है मर्ज करने का प्रस्तावित फॉर्मूला


प्रस्ताव के अनुसार पे-मैट्रिक्स (Pay Matrix) के अनुसार शुरुआती 6 लेवल्स को घटाकर 3 लेवल में बदले जाने की बात कही जा रही है।  बता दें कि यह मर्जर कुछ इस तरह से हो सकता है।
नया लेवल A 
यानी मौजूदा लेवल-1 और लेवल-2 को मर्ज करके एक बना दिया जाएगा।
नया लेवल B 
वहीं, मौजूदा लेवल-3 और लेवल-4 को मर्ज करके एक बनाया जाएगा।
नया लेवल C 
वहीं, मौजूदा लेवल-5 और लेवल-6 को मर्ज करके एक किया जाएगा। 


किन कर्मचारियों को होगा लाभ


अगर लेवल मर्जर का प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो इससे कई सकरात्मक प्रस्ताव देखने को मिलेंगे। खासकर उन कर्मचारियों को फायदा होगा, अभी निचले पे-स्केल पर हैं। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Employees Basic Salary) में जबरदस्त उछाल आ सकता है और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

बेसिक सैलरी में होगा बंपर इजाफा


जब आपस में दो लेवल मर्ज होंगे तो नए मर्ज हुए लेवल का शुरुआती बेसिक पे (Basic Pay of Merged Level)उन दो लेवल में से ऊंचे वाले लेवल के बराबर या उससे थोड़ा ज्यादा रखा जा सकता है।  वर्तमान में लेवल-1 कर्मचारी की मासिक बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, और लेवल-2 कर्मचारी की सैलरी (Salary of Level-2 employee) 19,900 रुपये हैं। ऐसे में अगर लेवल-1 और लेवल-2 को मर्ज कर दिया जाए तो यह नया लेवल A बनाया जाता है। अगर ऐसा होता है तो इस नए लेवल का शुरुआती बेसिक पे 19,900 रुपये  या उससे भी अधिक हो सकता है।