8th Pay Commission : नए वेतन आयोग में दो बड़े बदलाव कन्फर्म, एक तो DA होगा शून्य
HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग आज के समय में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। कर्मचारियों को इस बार के महंगाई भत्ते से ज्यादा, नए वेतन आयोग की फिक्र है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी कितनी होगी, यह पूर्ण रूप से नए वेतन आयोग पर ही निर्भर करता है। चलिए जानत हैं कर्मचारियों के लिए क्या अपडेट है-
सातवें वेतन आयोग में क्या हुआ था
दस साल पहले 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के आधार पर सैलरी तय की गई थी। उस समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा था। इसके आधार पर न्यूनतम वेतन 7 हजार से बढ़कर 18 हजार हो गया था। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर को 2.86 या इससे अधिक करने की चर्चा है।
जानें कब होगा लागू
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सरकार ने जब से घोषणा की है। इसके बाद से ही सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के संभावित फिटमेंट फैक्टर को लेकर अटकले भी लगाई जा रही हैं। कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ेगी। वहीं, इसकी सिफारिशें 2027 के मध्य में लागू हो सकती हैं।
फिअमेंट फैक्टर बढ़ने की उम्मीद
केंद्रीय 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर को 2.86 होने की संभावना है। यह सातवें वेतन आयोग में 2.57 था। अब अगर वेतन आयोग (8th Pay Commission) में 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार से बढ़कर 51,480 तक हो सकता है। इससे अन्य भत्ते भी काफी बढ़कर मिलेंगे।
महंगाई भत्ता काफी अहम फैक्टर
कर्मचारियों के वेतन को संशोधित करने के लिए भी महंगाई भत्ते की अहम भूमिका होगी। महंगाई भत्ता फिलहाल 58 प्रतिशत चल रहा है। यह नया वेतन आयोग लागू होने से पहले 60% पहुंच जाएगा। हो सकता है यह 65 प्रतिशत भी चला जाए। महंगाई भत्ते से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए महंगाई दर को आंका जाएगा। इसी आधार पर आज के वर्तमान समय की जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जा सकती है।
मर्ज हो जाएगा महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता कर्मचारियों के बेसिक सैलरी (basic Salary Hike) में मर्ज किया जाएगा। इसके बाद ग्रोस सैलरी के आधार पर आगे की सैलरी (8th Pay Commission) बढ़ाई जा सकती है। हालांकि यह अभी कंफर्म नहीं है, महंगाई भत्ता मर्ज करने की बजाय फिटमेंट फैक्टर ही आधार रखा जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी बढ़ाई जाएगी।
DA नए सिरे से होगा शुरू
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 8वां वेतन आयोग (8th CPC DA Hike) लागू होते ही जीरो हो जाएगा। फिर कर्मचारियों की सैलरी नए वेतन आयोग के हिसाब से मिलेगी और हर 6 महीने पर बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।