8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में महंगाई भत्ते का क्या होगा, एक्सपर्ट ने बताई डिटेल्स
8th Pay Commission : कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है और अब इसी बीच कर्मचारियों में इस बात को जानने की भी इच्छा हो रही है कि आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने के बाद कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते का क्या होगा। इसके लिए एक्सपर्ट ने सारी डिटेल्स भी बता दी है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (8th Pay Commission) सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई में वित्तीय क्षमता को बढ़ाने के लिए साल में दो बार डीए दिया जाता है। अब हाल ही में सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के टर्म ऑफ रेफरेंस को भी मंजूरी दे दी गई है, जिसके बाद कर्मचारियों में डीए को लेकर चिंता बनी हुई है कि क्या कर्मचारियों को पहले की तरह डीए का फायदा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्यों होती है डीए में बढ़ौतरी
जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी (salary of government employees) में महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट भत्ता, बेसिक पे, अन्य भत्ते और पेंशन को भी जोड़ा जाता है, उसके बाद सैलरी तय की जाती हैं। बढ़ती महंगाई के साथ कर्मचारियों की परचेजिंग पावर बढ़ाने के लिए यह महंगाई भत्ता (dearness allowance) दिया जाता है। महंगाई पर गौर करते हुए आयोग द्वारा डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है।
नहीं मिलेगा कर्मचारियों को अलग से डीए का फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग (8th cpc updates) लागू होने तक डीए मूल वेतन का एक हिस्सा भी रहेगा। डीए को इस हिस्से को साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। 8वां वेतन आयोग लागू होते ही सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। महंगाई भत्ते को एक अलग भत्ता नहीं माना जाएगा और इसे मूल वेतन में ही जोड़ा जाएगा। यानी कर्मचारियों को अलग से डीए (DA Hike) का फायदा नहीं मिलेगा।
कितने कर्मचारियों को मिलेगा 8वें वेतन का फायदा
सरकार की ओर से दिवाली से पहले 1 अक्टूबर को यूनियन कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा किया था। डीए (Dearness Allowance) में यह बढ़ौतरी वर्तमान में चल रहे 7वें केंद्रीय वेतन (7th cpc updates) आयोग की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित की गई थी।
बताया जा रहा है कि कुल 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और डीए में बढ़ौतरी (Employees DA increase) का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के साथ ही तकरीबन 65 लाख केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा, जिनमें रिटायर्ड रक्षा कर्मी को भी जोड़ा जाएगा।