8th Pay Commission : क्या नए पे कमीशन में बदलेगा DA कैलकुलेशन फॉर्मूला, बेसिक सैलरी पर पड़ेगा ये असर

8th Pay Commission : देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स में नए पे कमीशन को लेकर बेकरारी से इंतजार बना हुआ है। सरकार हर दस साल में नया वेतन आयोग (8th Pay Commission latest Update)  लागू करती है और अब तक 7 वेतन आयोग लागू हो चुके हैं। अब जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन में DA कैलकुलेशन फॉर्मूला में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर में जानिए कि क्या DA कैलकुलेशन फॉर्मूला में बदलाव होगा।
 

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मियों के लिए आठवां वेतन आयोग बेहद खास होने वाला है।  देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए नए पे कमीशन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारी यूनियंस ने महंगाई भत्ता (dearness allowance) के केलकुलेशन के फॉर्मूले में बदलाव को लेकर मांग की है। ऐसे में कर्मियों को उम्मीद है कि नए पे कमीशन में डीए केलकुलेशन के फॉर्मूला में बदलाव आ सकता है।

 

महंगाई भत्ता का कैलकुलेशन फॉर्मूले 


कर्मचारी यूनियनों की कई मांगों (demands of employee unions) के बीच सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई भत्ता के कैलकुलेशन फॉर्मूले में बदलाव कोल लेकर है। कर्मियों को उम्मीद है कि अगर सरकार नए पे कमीशन को लागू करती है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ­­(Minimum basic salary of employees) में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पूरे देश में जीवन-यापन की लागत का सही आकलन करना भी कठिन है

 

कैसे तय होता है कर्मियों का डीए


कर्मचारियों को दिए जाने वाला डीए (Dearness allowance News) महंगाई के आंकड़ों के बेस पर तय किया जाता है। यूनियनों के अनुसार आज के समय में मौजूदा फॉर्मूला (DA Calculation Formula)  वास्तविक खर्चों को सही तरीके से शो नहीं करता है। बीते वर्ष डीए में यह बढ़ोतरी 28 मार्च को की गई थी। इसी पैटर्न को देखते हुए इस साल भी मार्च के आखिरी या फिर अप्रैल की शुरुआत तक ऐलान हो सकता है और ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। हालांकि इसके लिए कर्मियों को घोषणा तक का एरियर भी दिया जाएगा।

फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग


AITUC समेत कई यूनियनों का कहना है कि अभी फिलहाल सिस्टम घर-परिवार के असली खर्चों को कम करके आंकी जाती है। उनके अनुसार DA के फॉर्मूले में सालों से बदलाव नहीं किया गया है, जबकि जीवन-यापन की लागत में लगातार इजाफा हुआ है। यूनियनों ने फैमिली यूनिट (family unit) को 3 सदस्यों के बजाय 5 सदस्यों के करने की मांग की है, जिससे परिवार को आधार बनाने की डिमांड की है। इसके साथ ही इंटरनेट, डिजिटल सर्विस, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे आधुनिक खर्चों शामिल करने की बात कही है। इसके साथ ही, DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने, पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme) को बहाल करने और बेहतर फिटमेंट फैक्टर लागू करने का सुझाव दिया है।

कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए 


अभी फिलहाल कर्मियों का डीए (DA  Hike News) 58 प्रतिशत है, जो बीते वर्ष जुलाई से लागू है। AICPI-IW के आंकड़ों के बेस पर इसमें 2 प्रतिशत का इजाफा तय माना जा रहा है। अब ये 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के आसार जता रहे हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार वेतन आयोग नहीं, बल्कि कोई नया फॉर्मूला ला सकती है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी सालाना महंगाई के अनुपात  (annual inflation ratio) में बढ़ती रहे। 

कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी 


आठवां वेतन आयोग (Eighth Pay Commission) 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। अगर सरकार यूनियनों की मांग को स्वीकार कर लेती है, तो कर्मियों की सैलरी पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा हो सकता है और 3 की जगह 5 यूनिट लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 30,000 रुपये से अधिक हो सकती है। कर्मियों की बेसिक सैलरी बढ़ने से DA ज्यादा मिलने के साथ ही भविष्य में बंपर इजाफा होगा।