8th Pay Commission : नए वेतन आयोग में हेल्थ स्कीम में होगा बदलाव? जानें क्या है अपडेट

8th Pay Commission Updates : नया वेतन आयोग लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। नए वेतन आयोग में केवल सैलरी में ही बढ़ौतरी नहीं होगी। इसके अलावा भी कई बदलाव होने वाले हैं। कई गैर जरूरी भत्तों को खत्म कर दिया जाएगा। नए वेतन आयोग में इसके अलावा भी कईं बदलाव होंगे। 
 

HR Breaking News (8th Pay Commission) नए वेतन आयोग की कमेटी गठित हो गई है। साथ में नए वेतन आयोग के लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है। इसपर कर्मचारियों से भी सुझाव मांगे गए हैं। वहं, एनसीजेसीएम की भी बैठक हो रही है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी कई बदलाव मिलेंगे।

 

नई हेल्थ स्कीम हो सकती है लागू


सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में नई हेल्थकेयर स्कीम लाने की संभावना है। दरअसल, सरकार की ओर से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं का ध्यान रखते हुए और उन्हें सुविधाएं देने के लिए CGHS (Central Government Health Scheme) की शुरुआत की गई थी। इस सुविधा से इलाज, दवाइयों और डायग्नोस्टिक टेस्ट जैसी मेडिकल सुविधाएं कम खर्च में हो जाती हैं। जानकारी के अनुसार सरकार अब इस योजना में बदलाव कर सकती है।

 

CGHS स्कीम में बदलाव होने की संभावना


केंद्र सरकार की ओर से 2025 की शुरुआत में 8वां वेतन आयोग को लागू होने को लेकर ऐलान किया गया था। साल के अंत में कमेटी भी गठित कर दी है। अब वेतन आयोग सिर्फ वेतन और पेंशन बढ़ाने वाली समिति ही नहीं है, बल्कि इसका दायरा बहुत बड़ा है। इस नए वेतन आयोग में  भत्तों, सुविधाओं और स्वास्थ्य बीमा जैसी कई चीजों की भी छानबीन की जाएगी। ताजा अपडेट के अनुसार सालों से चली आ रही CGHS स्कीम में कुछ अहम बदलाव होने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से CGHS को एक नई इंश्योरेंस आधारित योजना में बदला जा सकता है।

हेल्थकेयर स्कीम का नाम होगा चेंज


नए वेतन आयोग के लागू होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से (Ministry of Health) CGHS को एक नई इंश्योरेंस आधारित योजना में बदला जा सकता है। अब इसका नाम CGEPHIS (Central Government Employees and Pensioners Health Insurance Scheme) हो सकता है। जानकारी के अनुसार इसको IRDAI द्वारा रजिस्टर्ड इंश्योरेंस कंपनियों (Registered Insurance Companies)के माध्यम से लागू किया जाने की संभावना है। हालांकि अब तक सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है।

सरकार की तरफ से क्या है अपडेट


8वें वेतन आयोग (New Pay Commission latest Update) कई मायनो में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खास होने वाला है। सभी कर्मचारियों की नजरें 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) पर टिकी हुई है। अब कर्मचारियों के मन में भी यही सवाल है क्या यह आयोग की सालों पुरानी CGHS बदल जाएगी। क्या सरकार की ओर से इसे बदलकर अब CGEPHIS जैसे हेल्थ इंश्योरेंस मॉडल (Health Insurance Model)को लागू किया जाएगा तो आपको बता दें कि  अभी इसे लेकर कोई सरकार की ओर से कोई अपडेट  नहीं आया है,लेकिन आने वाले समय में इस पर फैसला लिया जा सकता है। मान सकते हैं  कि ये बदलाव 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का हिस्सा हो सकते हैं।