Astrology: धातु धारण करने से पहले जान लें ये बातें, वर्ना जीवन में होगी परेशानी

धातुओं को हमेशा राशि के अनुसार ही धारण करना चाहिए। तभी इसका लाभ लोगों को मिलता है। आइए खबर में निचे जानते हैं किस राशि के जातक के लिए कौन सी धातु शुभ होती है।

 

HR Breaking News, Digital Desk- ज्योतिषियों के अनुसार नवग्रह किसी न किसी रूप में हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए नवग्रह कुंडली में मजबूत और शांत रहना आवश्यक है। इसके लिए शास्त्रों में विभिन्न उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है धातु धारण करना। कुछ लोग अंगूठी पहनते हैं जबकि अन्य अपने गले में लॉकेट पहनते हैं।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक धातु को हमेशा राशि के अनुसार ही धारण करना चाहिए। तभी इसका लाभ लोगों को मिलता है। किसी भी राशि के धातु को धारण करने से अशुभ फल मिलता है। आइए जानते हैं किस राशि के जातक के लिए कौन सी धातु शुभ होती है-

राशि के अनुसार शुभ धातु-


मेष राशि-


 मेष राशि के लोगों के लिए सोना या तांबा धातु शुभ होता है। इस राशि के जातक यदि मंगलवार के दिन धातु धारण करते हैं, तो उन्हें दोगुना फल मिलता है। धातु धारण करने से पहले पंचतत्व से शुद्ध करना न भूलें।

वृष राशि-


वृष राशि वालों को हमेशा चांदी की धातु पहननी चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार के दिन चांदी की अंगूठी या लॉकेट पहनना शुभ होता है। इससे व्यापार में लाभ के साथ-साथ नौकरी में पदोन्नति भी होगी।

मिथुन राशि-


 मिथुन राशि वालों के लिए कांस्य सबसे अच्छा है। कांस्य का संबंध शुक्र ग्रह से है। इस धातु को धारण करने से शुक्र शांत रहता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

कर्क राशि-


कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी की धातु पहनना शुभ होता है। सोमवार के दिन चांदी की धातु धारण करने से विशेष फल मिलता है। चांदी के अलावा पीतल और सोने की धातुओं को भी पहना जा सकता है।

सिंह राशि-


सिंह राशि के लोगों को पीतल, सोने के धातु पहनने चाहिए। इससे बृहस्पति की कृपा मिलती है।

कन्या राशि-


कन्या राशि के लिए चांदी या सोना दोनों ही अच्छी धातु हैं। ज्योतिषियों के अनुसार दोनों धातुओं के मिश्रण से अंगूठी पहनने से दोहरा लाभ मिलता है।

तुला राशि-


ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार के दिन चांदी की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करने से यश की प्राप्ति होती है। तुला राशि के जातक सोना भी धारण कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि-


वृश्चिक राशि वालों को याद रखना चाहिए कि उन्हें हमेशा तांबे या चांदी के धातु पहनने चाहिए। इससे उन्हें खास फायदा होगा।

धनु राशि-


धनु राशि के जातकों के लिए सोने या पीतल के धातु के कपड़े पहनना शुभ होता है। गुरुवार के दिन तर्जनी में धातु धारण करने से विशेष फल मिलता है।

मकर राशि-


मकर राशि के जातकों के लिए लोहा सबसे अच्छा माना जाता है। यह धातु शनि ग्रह से संबंधित है। शनिवार के दिन लोहा धारण करने से विशेष लाभ मिलता है।

कुंभ राशि-


कुम्भ राशि के जातकों के लिए अष्टधातु से बनी धातु की अंगूठी सबसे शुभ होती है. इसे शनिवार के दिन बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें। यह बहुत ही शुभ फल देता है।

मीन राशि-


इस राशि के लोगों के लिए सोना सबसे अच्छा होता है। गुरुवार के दिन तर्जनी में सोने की अंगूठी धारण करने से शुभ फल मिलते हैं।