Bihar Ka Mausam : अब कम होने को है ठंड, जानिए बिहार के अगले 5 दिन के मौसम का हाल
कुछ दिनों से मौसम में कोई बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। दिन-प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आने वाला मौसम-
HR Breaking News (ब्यूरो)। बिहार मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक राज्य में शीतलहर या बारिश के कोई संभावना नहीं है। इस दौरान रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की भी संभावना नहीं है। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। किशनगंज और भागलपुर के सबौर में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। पटना की बात करें तो रात के तापमान में ढाई डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ये 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti : जिस महिला में हों ये 3 गुण उसके पति की चमक जाती है किस्मत
बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज
उत्तर बिहार में तो फिर थोड़ी-बहुत ठंड का अहसास हो रहा है। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप होने से ठंड का असर दोपहर में बिल्कुल न के कराबर रह गया है। औरंगाबाद और रोहतास में तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा हो गया है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जरूर होते रहेगी।
25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिन का तापान
धीरे-धीरे ठंड का सितम कम होता दिख रहा है। दिन में गुनगुनी धूप भी खिल रही है। जिसके चलते अधिकांश इलाकों में दिन के वक्त लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। मगर रात में सर्द हवाओं की वजह से अभी मौसम में थोड़ी ठंडक बरकरार है। अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहनेवाला है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पुरुषों की इन चीजों की ओर आकर्षित होती है महिलाएं, करना चाहती है ये काम
हालांकि, कोसी और उसके आसपास के इलाकों में 29 जनवरी तक पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जिसके चलते लोगों को हल्की ठंड महसूस होती रहेगी। हवा की औसत गति तीन से सात किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप खिली रहेगी। जब तक धूप है, तब तक तो सर्दी का अहसास नहीं रहेगा।