Chanakya Niti ऐसी महिला से शादी करके पति की चमक जाती है किस्मत, मानी जाती है बेहद भाग्यशाली
 

Chanakya Niti In Hindi हिंदू शास्त्र में महिला को लक्ष्मी का रुप बताया गया है लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ महिलाएं अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। आचार्य के अनुसार मर्दो को बिना समय गवाएं ऐसी महिलाओं से शादी करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
 
 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, आचार्य चाणक्य भारत के एक महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ माने जाते हैं। इनकी नीतियां काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति चाणक्य नीति की नीतियों का अनुसरण कर लेता है उसे जीवन में अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इनकी नीतियों में जीवन के हर संकट से उभरने की नीति बताई गई हैं। इनकी नीतियों के दम पर ही चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बनने में सफल हो सके। जानिए चाणक्य ने अपनी नीति में कैसी महिलाओं को भाग्यशाली बताया है।


चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री धार्मिक विचारों की होती है उससे शादी करके किसी भी व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। क्योंकि ऐसी स्त्री अपने घर को स्वर्ग बनाकर रखती है। जिस घर में रोजाना सुबह-शाम भगवान की पूजा होती है वहां सुख-समृद्धि का हमेशा वास बना रहता है।

चाणक्य कहते हैं जो स्त्री संतोषी होती है वो अपने पति की किस्मत बदल देती है। ऐसी स्त्री हर परिस्थिति में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। जो स्त्री धैर्यवान होती है वो पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। क्योंकि धैर्य रखने वाला पति कभी परेशान नहीं होता। ऐसे लोग सही समय आने का इंतजार करते हैं।


जिस स्त्री को क्रोध नहीं आता है उस घर का माहौल सुख और शांति भरा रहता है। कहते हैं जिस घर में सुख-शांति रहती है वहां देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। जो स्त्री मीठे वचन बोलती है उसे हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। मीठे वचन बोलने वाली स्त्री घर का माहौल काफी सकारात्मक बनाए रखती है।