Chanakya Niti: इन 4 चीजों में महिलाएं पाई जाती है पुरुषों से आगे 

आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे चार कार्य हैं जिनमें महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले आगे रहती हैं। आइए खबर में जानते है चाणक्य के अनुसार वे चार कार्य आखिर कौन से है। 
 

HR Breaking News, Digital Desk- तक्षशिला में राजनीति शास्त्र के आचार्य विष्णु गुप्त को दुनिया चाणक्य के नाम से भी जानती है। उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र में कई तरह की नीतियां बताई गई हैं, जिन्हें आज के वक्त में भी अपनाकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे चार कार्य हैं जिनमें महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले आगे रहती हैं।


श्लोक-

'त्रीणं दिव्गुण आहरो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते'


1. इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने महिलाओं की उन खूबियों के बारे में बताया है। जिसके चलते महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले आगे रहती हैं। आचार्य चाणक्य की मानें तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को भूख दोगुनी लगती हैं। महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। यही वजह है कि उन्हें ज्यादा भूख लगती है।


2. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पुरुषों के मुकाबले महिलाएं 8 गुना ज्यादा अधिक कामुक होती हैं। यही वजह है कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा काम भावना होती हैं। हालांकि, वे अपनी भावनाओं को उजागर जल्दी नहीं करती हैं।


3. पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा तेज होती हैं। महिलाएं दक्षता में अधिक होती हैं और अपने कार्यों के प्रति ज्यादा एकाग्र होती हैं। कई बार पुरुष आवेग में आकर गलत निर्णय भी ले लेते हैं, बल्कि महिलाएं इसमें अपनी निपुणता दिखाती हैं।


5. आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं में बेहद साहस होता है। वे पुरुषों के तुलना में भले ही शारीरिक बल से कमजोर होती हैं लेकिन उनमें अदम्य साहस होता है। वे हर प्रकार के संकट से लड़ने के लिए तैयार रहती हैं।