Cold Wave Rain Update: भारी बारिश से इन राज्यो में होगी कड़ाके की ठंड, शीत लहर छुड़ा देगी कंपकंपी
 

दिसंबर महीने के मध्य में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है वहीं इन राज्यों में शीत लहर कंपकंपी छुड़ा देगी।
 
 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, एमपी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम में आए अचानक बदलाव (MP Cold Weather Sudden Change) के कारण तापमान में गिरावट हुई है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर का भी अशर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग केन्द्र भोपाल के अनुसार, आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी। लोगों को सर्दी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। बीते एख सप्ताह में तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों के गर्म कपड़े निकल गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी।


भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है। इसी के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है जिस कारण से सर्दी बढ़ेगी।

कई जिलों में ठंड का असर बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पचमढ़ी राज्य में सबसे ठंडा रहा। नौगांव में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर, गुना, दतिया, शिवपुरी, रीवा, जबलपुर औऱ उमारिया में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंडी बढ़ी है। शीतलहर और कोहरे का भी असर राज्य के कई जिलों में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि अब एमपी में दिन और रात के तापमान में भी अंतर कम होता जा रहा है।


कैसा रहेगा शनिवार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के एक्टिव होने के कारण हवा में नमी रहेगी। हवा में नमी के कारण राज्य के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।