DA Hike: सरकार का ऐलान!, इस दिन कर्मचारियों को मिलेगी DA बढ़ोतरी की सौगात 

7th Pay Commission/DA Hike:  केंद्रीय कर्मचारी को काफी समय महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सरकार जल्द कुछ ही दिनों में DA में बढ़ोतरी कर सकती है। जानें पूरी जानकारी..
 

HR Breaking News, New Delhi:  यदि आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। सरकार जल्द कर्मचारियों को महंगाई भत्ते(Dearness Allowance) का बड़ा तोहफा देने जा सकती है। पिछले दिनों कई प्रदेश सरकारों ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उन्हें तोहफा दे दिया है। लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) को अभी भी महंगाई भत्ते (DA Hike) में इजाफे का इंतजार है। कहा जा रहा है कि सरकार सितंबर महीने की शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। सरकार ने ये जरूर साफ कर दिया है कि फिलाहल 8वां वेतन आयोग(8th Pay Commission) नहीं आएगा।  

इसे भी देखें : कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट, हफ्ते में 3 दिन छुट्टी वाला नियम इस महीने से होगा लागू


 मार्च में बढ़ा था DA

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर छह महीने पर बदलाव करती है। पिछली बार सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के DA में तीन फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से DA का भुगतान किया जा रहा है।

इसे देखें: चरित्रहीन महिलाओं में होती ये आदतें, भूलकर भी न करें नजरअंदाज


हर छह महीने पर होता है बदलाव


 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के DA में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है। लेकिन ये कब होगा सरकार ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है। क्योंकि मार्च में हुई DA में बढ़ोतरी के छह महीने पूरे होने वाले हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने बीते दिनों लोकसभा में कहा था कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (ACIPI) के आधार पर महंगाई की दर की गणना होती है। इसी आधार पर हर छह महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है।


कितना होगा सैलरी में इजाफा?


 कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो अगर सरकार कर्मचारियों के DA को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी करती है, तो सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है। 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है। अगर चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो DA 6,840 रुपये हो जाएगा। 

और देखें : सिर्फ 800 रुपये में मिल रहा Nokia G21 स्मार्टफोन! जल्द करें खरीदारी

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं 


अगर सरकार मौजूदा महंगाई के आंकड़े को देखते हुए DA में चार फीसदी का इजाफा करती है, तो इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला DA उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों DA में कब इजाफा करेगी। इसपर आधिकारिक रूप कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार सितंबर में DA में बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला ले सकती है।