{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Electricity Cut हरियाणा में गहराया बिजली संकट, जानिए क्या है असली वजह

हरियाणा में अचानक से बिजली संकट गहरा गया था। शहरों में घंटों-घंटों कट का सामना करना पड़ रहा था। पानीपत थर्मल पावर स्‍टेशन में फाल्‍ट आने से यूनिट को बंद करना पड़ा था। थर्मल की यूनिट नंबर आठ को फाल्ट ठीक कर दोबारा चलाया।
 

HR Breaking News, पानीपत ब्यूरो, पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर आठ रविवार शाम को 7:21 बजे जरनेटर अर्थिंग फाल्ट के कारण ट्रिप हो गई थी। इससे प्रदेश में 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन अचानक बंद हो गया।

अचानक यूनिट आठ बंद होने से बिजली की किल्लत और अधिक बढ़ गई थी। सोमवार रात्रि 9:45 बजे थर्मल की यूनिट फाल्ट ठीक करके दोबारा से लाइट अप कर दिया गया है। जिससे बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। इसके अलावा राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ (हिसार) की 600 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर-एक को भी रात्रि 8:47 बजे लाइट अप कर दिया गया। इससे भी बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है।

 

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


20 दिन पहले भी ट्यूब लीकेज हो गई थी

पानीपत थर्मल की यूनिट आठ को नवंबर में चलाया गया था। 20 दिन पहले ट्यूब लीकेज के कारण भी यह यूनिट ट्रिप हो गई थी। उस समय इसे फाल्ट ठीक करके अगले ही दिन चला दिया गया था। बिजली की बढ़ती मांग के कारण तीन साल से बंद पड़ी पानीपत थर्मल की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर छह को भी चलाया जा रहा है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

इसे अपनी पूरी क्षमता से कम लोड पर चलाया जा रहा है। इस यूनिट से लगभग 180 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। तीन दिन पहले एफडी फैन ट्रिप होने के कारण यूनिट छह ट्रिप हो गई थी। लेकिन इसे फाल्ट ठीक करके दोबारा चला दिया गया था। थर्मल की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर सात को छह मार्च को जलाया गया था। यह यूनिट 32 दिन से लगातार अपने पूरे लोड पर चल रही है।

 

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
जगमग गांवों को भी मिल रही कम बिजली

सूरज की तपिश अधिक बढऩे के कारण प्रदेश का तापमान भी दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण प्रदेश में बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है, लेकिन बिजली निगम के पास बिजली आपूर्ति कम होने के कारण लंबे कट लग रहे हैं। जिसके चलते लोगों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है।

कृषि क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहुत कम दी जा रही है। उसके बाद सबसे अधिक कट घरेलू बिजली फीडर पर लगाए जा रहे हैं। जबकि औद्योगिक फीडर पर बिजली कट न के बराबर हैं। मेरा गांव जगमग गांव के अंतर्गत 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलने वाले गांव में भी आधे से कम बिजली सप्लाई रह गई है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


पानीपत थर्मल की तीनों यूनिट चल रहीं

पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के चीफ इंजीनियर एसएल सचदेवा ने बताया कि पानीपत थर्मल पावर प्लांट की तीनों यूनिट चल रही हैं। रविवार रात्रि यूनिट आठ में अचानक जनरेटर अर्थिंग फाल्ट आ गया है। फाल्ट ठीक करके इसे भी चला दिया गया है।