Employees Retirement Update - कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति में 3 साल की बढ़ोत्तरी, इन्हें मिलेगा लाभ 
 

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। सरकार की ओर से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति में तीन साल की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके तहत किन्हें मिेलेगा लाभ आइए ये जानते है नीचे खबर में। 
 
 

HR Breaking News, Digital Desk- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके सेवानिवृत्ति आयु को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष हो जाएगी। इसकी घोषणा उप राज्यपाल द्वारा की गई है। जल्द ही इसके लिए आदेश जारी किए जाएंगे।

सेवानिवृत्ति आयु में होगी वृद्धि-


श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय में वार्षिक युवा महोत्सव के उद्घाटन के संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया जाएगा। मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय में फैकल्टी की कमी के मुद्दे पर चर्चा की गई है। तत्काल समाधान के रूप में फैकल्टी की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाएगी। आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

शिक्षकों की थी कमी-


कॉलेज फैकेल्टी द्वारा लंबे समय से सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि की मांग की जा रही थी। दरअसल कश्मीर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में लगातार शिक्षकों की कमी देखी जा रही है। जिसके बाद सेवानिवृत्ति आयु को 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाएगा। इस वृद्धि का लाभ सभी कॉलेज शिक्षकों को मिलेगा।

वार्षिक युवा महोत्सव का उद्घाटन-


इससे पहले उपराज्यपाल द्वारा कश्मीर विश्वविद्यालय में वार्षिक युवा महोत्सव का उद्घाटन किया गया।इस दौरान शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव, युवा कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर है। साथ ही उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिश को शामिल करने के लिए आवश्यक परिवर्तन करने पर कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय उत्कृष्टता केंद्र वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दे रहा है। इस कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल और बाद में नेशनल यूथ फेस्टिवल में भी हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।