{"vars":{"id": "93802:4123"}}

खुशखबरी ! दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू, हरियाणा के इन 6 शहरों से गुजरेगा

देश को एक और एक्सप्रेस वे की सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली से कटरा एक्सप्रेस वे को हरी झंडी मिल गई है। इस एक्सप्रेस वे से हरियाणा के 6 शहरों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं इन शहरों और गावों की जमीन भी एक्वायर होगी। पढ़िए इन शहरों के किन-किन गांवों से होकर गुजरेगा ये एक्सप्रेस वे।
 

HR Breaking News : गोहाना। केंद्र सरकार की अहम परियोजना दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे पर गोहाना में काम शुरू हो गया है। एक्सप्रेस वे हरियाणा के छह जिलों से होकर गुजरेगा जबकि सोनीपत के गोहाना उपमंडल में यह 26.8 किलोमीटर लंबा बनेगा। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएएचआइ) का पूरे प्रोजेक्ट को 2023-24 तक पूरा करने का लक्ष्य है। एक्सप्रेस-वे बनने से गोहाना के लोगों के लिए दिल्ली, पंजाब और जम्मू तक का सफर आसान और सुगम हो जाएगा। गोहाना में विकास के रास्ते भी खुलेंगे।

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला दिल्ली-कटरा-अमृतसर एक्सप्रेस-वे करीब 670 किलोमीटर लंबा होगा। एक्सप्रेस-वे झज्जर में जसौर खेड़ी गांव के निकट कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे से शुरू होगा। हरियाणा में झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, करनाल से होते हुए कैथल जिले से पंजाब में प्रवेश करेगा और पंजाब से जम्मू में कटरा तक जाएगा। सोनीपत में एक्सप्रेस-वे खरखौदा से प्रवेश करेगा और गोहाना से होते हुए जींद जाएगा। एनएचएआइ ने गोहाना में काम शुरू करवा दिया है। गोहाना में एक्सप्रेस-वे गांव रुखी के निकट से शुरू होकर सिवानामाल गांव तक बनेगा, जिसकी इस क्षेत्र में 26.8 किलोमीटर लंबाई होगी। एक्सप्रेस-वे चार लेन चौड़ा बनेगा लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका आठ लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे पर ट्रामा सेंटर, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस, ट्रक स्टाप के साथ विभिन्न तरह ही सुविधाएं होंगी। 


हरियाणा के लोगों के लिए ये खबर भी जानना बहुत जरूरी : हरियाणा के इस जिलें ने हासिल की खास उपलब्धि, लोगों को 24 घंटे के भीतर मिलेगी यह सुविधा

एक्सप्रेस वे के सभी मार्गों पर बनेंगे फ्लाईओवर 

 

फास्ट कनेक्टिवी के लिए एक्सप्रेस-वे के बीच में जहां भी रोड या रेलवे लाइन आएंगी वहां फ्लाईओवर बनेंगे। गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव रुखी के निकट, गोहाना-महम रोड पर गांव आहुलाना, गोहाना-जुलाना रोड पर गांव खानपुर खुर्द और गोहाना-जींद रोड पर गांव नुरनखेड़ा के निकट फ्लाईओवर बनेंगे। ड्रेनों और नहरों पर पुल बनेंगे। दो जगह होगी प्रवेश और निकासी की व्यवस्था :

गोहाना में एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के प्रवेश और निकासी की दो जगह व्यवस्था होगी। पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव रुखी और जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड हाईवे पर यह सुविधा मिलेगी। गोहाना में अगर कोई वाहन एक्सप्रेस-वे पर किसी प्वाइंट से चढ़ गया उसे करीब 24 किलोमीटर के सफर के बाद ही निकलने का रास्ता मिलेगा।

 

सुविधा दिल्ली से कटरा तक पहुंचने में लेगा आधा समय 

 

एक्सप्रेस-वे बनने से दिल्ली से कटरा पहुंचने में आधा समय लगेगा। अब लोग दिल्ली से जीटी रोड से अंबाला और उसके बाद पंजाब में जालंधर, पठानकोट होकर कटरा जाते हैं। एनएचएआइ के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से कटरा के लिए जो अब रास्ता है वह लंबा है, जबकि एक्सप्रेस-वे बनने से दूरी कम हो जाएगी। दूरी कम होने के साथ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति तेज होगी। रोड से दिल्ली से कटरा जाने में अब लगभग 14-15 घंटे लगते हैं, जबकि एक्सप्रेस-वे से लगभग आठ घंटे में दूरी तय हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे एनएचएआइ की अलग-अलग यूनिट द्वारा बनवाया जा रहा है। सोनीपत यूनिट झज्जर में जसौरखेड़ी से गोहाना में सिवानामाल तक इसे बनाएगी। इस क्षेत्र में एक्सप्रेस की लंबाई लगभग 64 किलोमीटर है। इसका काम शुरू हो गया है।