Haryana news:कूड़े के ढ़ेर में मिला कन्या भ्रूण,युवकों की नजर पड़ी तो दी सूचना

Haryana news today: हरियाण के जींद में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव अहिरका के निकट नेशनल हाईवे पर कूड़े के ढेर में कन्या भ्रूण मिला है।
 

कहा जा रहा है कि किसी ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए या फिर गर्भ में लड़की पल रही है, इसका पता चलने के बाद भ्रूण को कूड़े के ढेर में फेंक दिया।

भ्रूण को जन्म के बाद जिंदा फेंका या डिलीवरी के दौरान मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम होने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवकों की नजर पड़ी तो दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार गांव कहसून निवासी आशु अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से गांव की तरफ जा रहा था।

गांव अहिरका के निकट हाइवे पर कूड़े के ढेर में भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। भ्रूण को पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भ्रूण कन्या का था। भ्रूण लगभग दो से तीन माह का दिखाई दे रहा है।

चर्चा का दौर शुरू

आशंका जताई जा रही है कि किसी ने घिनौनी करतूत को छुपाने के लिए समय से पूर्व डिलीवरी करवाकर भ्रूण को गड्ढों में फैंका है।

ये भी हो सकता है कि महिला या उसके परिजनों को पता चल गया हो कि गर्भ में लड़की पल रही है ओर वे केवल लड़का चाहते हों, इस वजह से समय से पहले डिलीवरी करा कर भ्रूण फेंका गया। सदर थाना पुलिस ने आशु की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रूण के अंग पूरी तरह से विकसित

सदर थाना के जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि गांव अहिरका के निकट जींद पटियाला नेशनल हाइवे के साथ गड्ढों से कन्या का भ्रूण मिला है।

जिसके अंग पूरी तरह विकसित है। समय से पूर्व जन्म करवाया गया है। भ्रूण की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।