Mausam ki Jankari : हरियाणा के कई राज्यों में बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत (North India) के कई हिस्सों में पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) और बारिश (rain) के कारण राजधानी समेत कई राज्यों के तापमान में आज गिरावट आएगी।
 

उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत (North India) के कई हिस्सों में पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) और बारिश (rain) के कारण राजधानी समेत कई राज्यों के तापमान में आज गिरावट आएगी। हालांकि इस बीच कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें.......

हरियाणा में भष्ट्राचार पर लगेगी लगाम, अब ऑफलाइन की बजाए ऑनलाइन होगें टेंडर

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में जहां बारिश हो रही थी, वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी से तबाही मची हुई है। दिल्ली में बीते दिन हुई बारिश से जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, और अधिकतम तापमान 22 ग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आज बिहार, झारखंड आदि राज्यों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।


मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़ें.......

हरियाणा में लव जिहाद मामलों पर लगेगी रोक, बनेगा मतांतरण विरोधी कानून

आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। हल्की धूप भी खिल सकती है। वहीं, आज उत्तराखंड के देहरादून में पारा गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हल्की धूप भी खिल सकती है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में भी आज पारा गिर सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, यहां का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं राजस्थान में जयपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

बिहार में आज बारिश की संभावना जताई गई है। पटना में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) के शिमला का तापमान पिछले कुछ दिनों से ऐसा ही बना रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।