Sona ka Bhav: गणेश चतुर्थी से पहले धड़ाम गिरे सोने-चांदी के रेट, जानें 14 से 24 कैरेट के ताजा भाव

Gold Silver Price: ग्लोबल मार्केट में हुए उतार-चढ़ाव का असर सर्राफा बाजारों पर देखने का मिल रहा है। सोने-चांदी के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली। इस कारण लोग बाजारों में जमकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। जानें लेटेस्ट रेट के बारे में जानकारी...
 

HR Breaking News,(डिजिटल डेस्क):   31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते है। अगर आप भी सोने के गहने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो शानदार मौका है। कारोबारी हफ्ते दिन सोमवार को सोने के रेट्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान चांदी के दामों में अच्छा खासा अंतर देखने को मिला।  चांदी के रेट तो 900 रुपये प्रति किलो से ज्यादा घटे हैं। यदि आपको चांदी के बर्तन खरीदने हैं या मूर्ति के लिए चांदी के गहने तो आपको काफी कम रेट में मिल सकते हैं।

इसे भी देखें :  मुकेश अंबानी की बेटी लॉन्च करने जा रही कंपनी, खानेपीने का सामान मिलेगा आधे रेट में

 

MCX में भी नीचे आए दाम


वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर सोने के दाम आज नीचे आए हैं। MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 326 रुपये की गिरावट के साथ बना हुआ है। सोना आज 50,912 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है। वहीं चांदी के दाम देखें तो इसमें 900 रुपये से ज्यादा की गिरावट है। चांदी का सितंबर वायदा 908 रुपये की गिरावट के साथ 
53,872 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है। इसमें ये 1.66 फीसदी की गिरावट के दौर पर देखी जा रही है। 

इसे भी पढें : AICPI के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी, खाते में आएगी इतनी सैलरी

रिटेल सर्राफा बाजार में कितना सस्ता हुआ सोना


आज दिल्ली के बाजार में सोने के दाम देखें तो ये 22 कैरेट के लिए 150 रुपये सस्ता होकर 47300 रुपये प्रति 10 ग्राम के लिए मिल रहा है। वहीं 24 कैरेट वाला सोना 160 रुपये सस्ता होकर 51600 रुपये के रेट पर मिल रहा है।  


जानें सोने की शुद्धता


24 कैरेट का सोना  99.9 फीसदी।
23 कैरेट का सोना  95.8 फीसदी।  
22 कैरेट का सोना  91.6 फीसदी।
21 कैरेट का सोना  87.5 फीसदी।
18 कैरेट का सोना  75 फीसदी।
17 कैरेट का सोना  70.8 फीसदी।  
14 कैरेट का सोना  58.5 फीसदी।
9 कैरेट का सोना  37.5 फीसदी।

और देखें : धोखेबाज महिलाओं में जरूरी मिलेगी ये 5 बातें, पहचान करने का है सबसे आसान तरीका

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान


सोने की खरीदारी करते वक्त बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान रखना जरूरी होता है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।