Vastu Sastra - घर की आर्थिक स्थिति में नहीं आएगी रुकावट, अपनाएं वास्तु के ये उपाय
 

वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं तो ऐसे में आज हम आपको अपनी खबर में यह बताने जा रहे है जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति में कभी नहीं आएगी रुकावट अगर आप अपनाएंगे ये उपाय। 
 
 

HR Breaking News, Digital Desk- वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता।आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।

तिजोरी की दिशा-


उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा पर भगवान कुबेर का आधिपत्य होता है। ऐसे में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप जहां पर भी अपना धन रखे वह दिशा उत्तर में होनी चाहिए। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की और खुलें इससे धन वृद्धि होती है। 

यहां भारी सामान न रखें-


वास्तु के अनुसार हर दिशा में किसी न किसी देवी-देवता का आधिपत्य होता है। अगर भूलवश इन दिशाओं में कोई गलत सामान रखा जाय तो इसका असर हमेशा नकारात्मक मिलता है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाती है। ऐसे में घर के उत्तर दिशा में हमेशा हल्का सामान ही रखना चाहिए। उत्तर दिशा में हल्का सामान रखने पर धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।

भगवान कुबेर की तस्वीर-


मां लक्ष्मी को सुख-संपदा, सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। वहीं कुबेर को धन का देवता माना गया है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर लगाना चाहिए। मान्यता है इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। 

मनी प्लांट-


वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जहां पर मनी प्लांट का पौधा होता है वहां पर हमेशा धन-दौलत, सुख-समृद्धि और संपदा का वास होता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा अगर उत्तर दिशा में लगाया जाए तो यह हमेशा ही शुभ फल देता है। जमीन पर मनी प्लांट का लगना ज्यादा शुभ माना जाता है। 

साफ-सफाई-


हिंदू मान्यताओं के अनुसार जहां पर हमेशा साफ-सफाई और सजावट रहती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में साफ-सफाई जरूर रखनी चाहिए। अगर आपके घर की उत्तर दिशा में भारी सामान, कूड़ा करकट या बेकार चीजें पड़ी हुई हो तो उसे फौरन ही हट दें।

धन प्राप्ति के कुछ वास्तु उपाय-


1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक,शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।


2. यदि आप अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण साफ़ रखें ।


3. वास्तु शास्त्र के अनुसार नल अथवा टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है वहां बरकत नहीं होती है। इसके अलावा बेवजह धन खर्च होता है। इसलिए ध्यान रखें कि पानी की बर्बादी न हो।  


4. अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ रखें क्योंकि घर में आने वाला धन का इससे सीधा संबंध है। 


5. घर में पूजा स्थान का बहुत ध्यान रखना चाहिए यदि आपके घर में दक्षिणी दीवार पर मंदिर बना हुआ है तो ऐसे में आपको धन से संबंधित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं।