Vastu Shastra: इन कामों को करने से शनि देव हो जाते हैं नाराज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपका भी काम अटका हुआ है। आप कोई भी काम करते हैं तो आपका काम बनता नहीं हैं। तो समझ लें शनि देव आपसे नाराज हैं। आज हम आपको शनि देव की टेढ़ी नजर को को दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं। 
 
 

HR Breaking News (ब्यूरो) : नौ ग्रहों में शनि देव को मुख्य ग्रह माना जाता है. शनि देव को किसी के कर्म का फल देने का कार्य सौंपा गया है और यही कारण है कि शनि देव को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है. जिसपर शनि देव की टेढ़ी नजर होती है उसे साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष की दृष्टि से शनि ग्रह सबसे धीमा और सबसे शक्तिशाली ग्रह है।

यदि शनिकारक समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं. अत्याधिक मानसिक तनाव, अकारण झगड़ा, कामकाज में अड़चनें, घाटा व दुर्घटना, अपनों से अचानक वाद-विवाद, नौकरों से असंतुष्टि, विरोधियों से परेशानी, कानूनी उलझनें, अनायास खर्चे व नुकसान, नजर लगना तो आज यह उपाय जरूर करें।

ये भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों पर महिलाएं हार बैठती हैं दिल
 

शनि का शांक तरने के उपाय


- तुलसी के 108 पत्ते लेकर उन पर श्री राम लिखें और पत्तों को एक सूत्र में पिरो कर माला बना कर श्री हरि विष्णु के गले में डालें।


- शनि देवता हमेशा ऐसे लोगों से खुश होते हैं जो निर्धनों की मदद करते हैं और उन्हें प्रसन्न रखते हैं।


- शनि अमावस्या के दिन आप अगर निर्धन जनों को भोजन कराएं या खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें, तो शनि देव अति प्रसन्न हो जाते हैं।


- आप पर शनि देव की टेढ़ी नजर है, यानी साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, तो काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं।


- शनिवार के दिन सरसों का तेल, काले तिल, काला छाता, ताला, काले कंबल, अंगूठी व अन्य चीज दान करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे।


- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Vidur niti: आपके अंदर हैं ये गुण तो सफलता चुमेगी आपके कदम


(नोट-यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. HR Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)