Weather Forecast तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा के इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast हरियाणा सहित दिल्‍ली पंजाब में मौसम तेजी से बदल रहा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश होगी। तेज हवा से मौसम का रुख बदल रहा है। तापमान में भी हो रहा बड़ा फेरबदल। दिन का तापमान भी फरवरी में पहली बार 24.6 डिग्री तक पहुंचा।
 

Haryana Weather Forecast: मौसम में परिवर्तन का दौर अभी भी जारी है। बीते दो दिन से चल रही तेज हवाओं के कारण अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। 11.0 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने मौसम का माहौल ऐसा बना दिया कि सर्दी अभी अलविदा नहीं हुई है।

 

तापमान में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान उछाल के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान भी 24.6 डिग्री फरवरी माह में अब तक का सबसे अधिक दर्ज किया गया था।

 

ये भी पढ़ें..........

Municipal Election 2022: हरियाणा में 24 अप्रैल को होंगे 51 शहरी निकायों के चुनाव


बुधवार सुबह बादल छा गए ओर तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग (Weather Forecast)  का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण यह बदलाव हो रहे हैं। फरवरी माह में एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभों का असर कभी हिमालय के क्षेत्र तो कहीं मैदानी क्षेत्रों (Weather Forecast)में देखने को मिल रहा है।

देश के उत्तरी हिस्सों में बारिश और बर्फ़बारी हो रही है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ लगातार उत्तर भारत की पहाड़ियों का दौरा कर रहे हैं। फरवरी का महीना इन शीतकालीन प्रणालियों के मामले में अच्छा रहा है जो कि अधिक बार रहे हैं। 25 फरवरी को हरियाणा, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली और साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दे सकता है।


जानिये क्या है मौसमी हलचल (Weather Forecast)

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के पश्चिमी भाग और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। यह सिस्टम आज से उत्तर भारत की पहाड़ियों पर असर करना शुरू कर देगा और 25 फरवरी तक जारी रहेगा। 24 फरवरी को कम और 25 और 26 फरवरी को काफी कम हो जाएगी। 26 फरवरी को काफी कम गतिविधियां होंगी और 27 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा।