weather Latest Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में तेज बारिश के आसार
 

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ो में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने के आसार है। ऐसे में अब मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए जानते है क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
 
 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों में अच्छी बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंड आने वाले कुछ दिनों में और तेज हो सकती है। बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह के समय लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। वहीं मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई है।


इन राज्यों में हिमपात के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी राज्यों में हिमपात जारी रह सकता है और कुछ स्थानों पर हिमपात के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इन सभी राज्यों में बीते एक सप्ताह में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर में भी तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोटा, बूंदी, बारां सहित कई शहरों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। कोटा में बीती रात को 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोटा में बीते 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बीती रात कोटा में सबसे सर्दीली रात रही।


इन दक्षिण भारतीय राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा के तटीय इलाकों में भी बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप और अंडमान में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।