Uttar Pradesh वालों को बड़ी सौगात, इस जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन, 32 अंडरपास और 7 नए रेलवे स्टेशन का होगा निर्माण
UP New Railway Line : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी और रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब यूपी वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने उत्तर प्रदेश में 52 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बनाने का ऐलान किया है। इससे 10 लाख लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी।
HR Breaking News - (New Railway Line in UP)। उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। राज्य में परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है और 12 एक्सप्रेसवे (new expressways) प्रस्तावित हैं। इसी बीच सरकार ने नई रेलवे लाइन बनाने का ऐलान किया है। इसके तहत 7 रेलवे स्टेशन का निर्माण होने वाला है। जानते हैं कहां पर बनेगी रेलवे की नई लाइन -
लोगों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा -
यूपी के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं देने के लिए योगी सरकार तरह तरह के फैसले ले रही है। यहां पर कई तरह के रेलवे लाइनों का निर्माण कराया जा रहा है। अब योगी सरकार यूपी में एक नई रेलवे लाइन (new railway line) को बिछाने जा रही है। सरकार के इस फैलसे से लाखों लोगों को सीधा लाभ होगा। इस नई रेलवे लाइन के बनने से सफर ही आसान नहीं होगा, बल्कि राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
यहां बनाई जाएगी नई रेलवे लाइन -
बता दें कि नई रेलवे लाइन लाइन घुघली–आनंदनगर रेल लाइन (Ghugli–Anandnagar railway line) परियोजना के तहत महराजगंज में 7 रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत 52 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसमें आनंदनगर, महराजगंज, घुघली क्रॉसिंग, परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर और पिपरा मुंडेरी हाल्ट स्टेशन को शामिल किया गया है।
बनाए जाएंगे 32 अंडरपास -
परियोजना के तहत 32 अंडरपास ( UP new underpass) का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से इन कस्बों में रहने वाली लगभग 10 लाख आबादी को सीधा फायदा होगा। सफर आसान होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट तेजी से बढ़ेंगे।
53 गांव की भूमि का होगा अधिग्रहण -
नई रेलवे लाइन (New Railway Line UP News) निर्माण के लिए कुल 53 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन गांवों में से 29 गांवों में 86 हेक्टेयर का भूमि अधिग्रहण का काम किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, परियोजना के लिए रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि को खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। रेलवे की ओर से अधिग्रहित भूमि वाली जगहों पर नोटिस बोर्ड लगाए जाने वाले हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी भी होगी।
नई रेलवे लाइन पर 958.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च -
नई रेलवे लाइन (New Railway Line UP) बिछाने को साल 2023 में मंजूरी दे दी गई थी। इसका निर्माण कार्य साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 958.27 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इस नई रेलवे लाइन का स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। यहां स्टेशन बनाए जाने की वजह से न सिर्फ क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि रोजगार के मौके भी बढ़ने वाले हैं।