UP में बनेंगे 21 एक्सप्रेसवे का नेटवर्क, 20,000 करोड़ का बजट तैयार, 2063 किलोमीटर होगी लंबाई 

UP New Expressway : उत्तर प्रदेश के विकास को गति देने के लिए योगी सरकार लगातार एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाना है। ताकि लोग जल्दी से जल्दी लोग अपने गंतव्य की ओर पहुंच जाएं। अब यूपी में सरकार दर्जनों नए एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है।

 

HR Breaking News - (UP Expressway)। उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य है और अब इनकी संख्या में बढ़ौतरी करने के लिए योगी सरकार मास्टर प्लान तैयार कर रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में दर्जनों नए एक्सप्रेसवे प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) बनाए जा रहे हैं। 


अब तक प्रदेश में 7 संचालित एक्सप्रेसवे हैं, जिनपर वाहन रफ्तार भर रहे हैं। वहीं, 5 एक्सप्रेसवे पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है।  इन परियोजनाओं के अलावा सरकार ने 9 नए एक्सप्रेसवे बनाने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इससे प्रदेश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव आएगा।

यूपी सरकार अब एक्सप्रेसवे (UP New Expressway Update) के निर्माण में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से 9 नए एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इनकी संख्या 12 से बढ़कर 21 हो जाएगी। अभी प्रदेश के 7 एक्सप्रेसवे संचालित किये गए हैं। वहीं, पांच का निर्माण कार्य चल रहा है।


जानिये क्या कहते हैं अधिकारी-


उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPIEDA) की ओर से योजना पर काम किया जाना शुरू हो गया है। यूपीडा के एसीईओ श्रीहरि प्रताप शाही का मानना है कि सीएम योगी की योजना प्रदेश के हर जिले को देश के किसी भी भाग से हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने की है। सीएम की योजना के आधार पर एक्सप्रेसवे का निर्माण की गति को तेज की जा रही है। इसी क्रम में 9 नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway News) के निर्माण की तैयारी भी फिलहाल चल रही है। इससे प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति को तेज किया जा सकेगा।

यूपी में फिलहाल है इतने एक्सप्रेसवे-


एक्सप्रेसवे का नाम            लंबाई
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे    24.53 किलोमीटर
यमुना एक्सप्रेसवे            165 किलोमीटर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे        302 किलोमीटर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे            341 किलोमीटर
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे        296 किलोमीटर
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे        96 किलोमीटर
कुल लंबाई            1224.53 किलोमीटर


20 हजार करोड़ से ज्यादा का आ चुका है खर्च-


प्रदेश में एक्सप्रेसवे की नई परियोजनाओं पर 20 हजार करोड़ से अधिक खर्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। नए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में रीवा लिंक एक्सप्रेसवे (Rewa Link Expressway), मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के साथ-साथ गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे एवं गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway) प्रमुख हैं।

फिलहाल इन एक्सप्रेसवे पर चल रहा है कार्य-


एक्सप्रेसवे का नाम            लंबाई
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे        91 किलोमीटर
गंगा एक्सप्रेसवे            594 किलोमीटर
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे        15.20 किलोमीटर
दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे        210 किलोमीटर
बलिया लिंक एक्सप्रेसवे        114 किलोमीटर
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे        63 किलोमीटर
कुल लंबाई            1087.20 किलोमीटर


एनएचएआई-यूपीडा की है जिम्मेदारी-


प्रदेश में फिलहाल छह एक्सप्रेसवे संचालित किये जा चुके हैं। इसमें से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) का निर्माण एनएचएआई (NHAI) की ओर से कराया गया है। फिलहाल बन रहे 6 एक्सप्रेसवे में से तीन यूपीडा और तीन एनएचएआई की ओर से तैयार कराया जा चुका है। प्रस्तावित 9 एक्सप्रेसवे में सात का निर्माण यूपीडा  (UPEIDA) के जरिए कराए जाने की तैयारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि दो एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य एनएचएआई (NHAI) के स्तर पर कराया जा रहा है। इसमें गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को शामिल किया गया है। दोनों एक्सप्रेसवे यूपी की तस्वीर को बदलने वाले साबित होंगे।

यूपी में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे:


एक्सप्रेसवे का नाम                    लंबाई
लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे                49.96 किलोमीटर
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे                 90.84 किलोमीटर
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे                74.30 किलोमीटर
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे                118.90 किलोमीटर
विंध्य एक्सप्रेसवे                    320 किलोमीटर
मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे            120 किलोमीटर
चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे            70 किलोमीटर
गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे            519 किलोमीटर
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे                700 किलोमीटर
कुल लंबाई                    2063 किलोमीटर


4374 किलोमीटर लंबाई का बन रहा है एक्सप्रेसवे-


यूपी सरकार की ओर 2063 किलोमीटर की लंबाई के एक्सप्रेसवे (UP Expressway) के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन नौ एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद प्रदेश में कुल 4374 किलोमीटर की लंबाई में एक्सप्रेसवे हो जाएगा। देश में यह किसी भी राज्य से अधिक होगा। इस स्तर तक आने में दूसरे राज्यों को पांच साल से अधिक का समय लगने वाला है।