राजस्थान में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, जयपुर से जोधपुर का सफर होगा आसान और 11 घंटे में पहुंच सकेंगे मुंबई
new expressway - राजस्थान की देश के अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। राजस्थान में जयपुर-जोधपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से जयपुर से जोधपुर के बीच सफर आसान हो जाएगा। वहीं जयपुर से मुंबई केवल 11 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से
HR Breaking News - राजस्थान में लगातार एक्सप्रेसवे की नेटवर्क को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। अब प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाला बड़ा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर तैयार होने वाला है। राजस्थान में जयपुर-जोधपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से जयपुर से जोधपुर के बीच सफर आसान होगा। वहीं इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ भी जोड़ा जाएगा जयपुर-जोधपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे (Jaipur-Jodhpur-Pachpadra Expressway) राजस्थान के साथ कई अन्य राज्यों के बड़े और छोटे शहरों को एक साथ जोड़ेगा। इससे आवागमन आसान होगा।
114,92 करोड से बनेगा नया 6 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे -
जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे (new expressway) की लंबाई लगभग 390 से 400 किलोमीटर होगी। इस 6 लाइन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस पर लगभग 11,492 करोड रुपए की लागत आएगी। परियोजना का उद्देश्य पश्चिमी राजस्थान को देश के प्रमुख कारोबारी और औद्योगिक केदो के साथ जोड़ना है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से राजस्थान में निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एक्सपर्ट का अनुमान है कि एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद आसपास लगती जमीनों के रेट (land rates) तेजी से बढ़ सकते हैं।
4 घंटे में होगा जयपुर से जोधपुर का सफर -
जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे (Jaipur Jodhpur Pachpadra Expressway) के चालू होने से सफर आसान सुरक्षित और तेज होगा। मौजूदा समय में जयपुर से जोधपुर पहुंचने में लगभग 6 से 7 घंटे का समय लगता है, लेकिन नए एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद यह सफर केवल चार घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे जयपुर और मारवाड़ के बीच यात्री आवागमन के साथ व्यापारी गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।
11 घंटे में पहुंचा जा सकेगा जोधपुर से मुंबई -
नया एक्सप्रेसवे को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) के साथ जोड़ने की योजना है। जोधपुर से आगे कनेक्टिविटी दौसा, लालसोट की दिशा में जाएगी और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी। इसके बाद कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत के रास्ते मुंबई तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। फिलहाल जोधपुर से मुंबई की यात्रा के दौरान भारी ट्रैफिक के अंदर से गुजरना पड़ता है जिसके चलते लगभग 17 से 18 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन नया एक्सप्रेसवे के चालू होने से यह सफर 11 घंटे में पूरा हो सकेगा। यानी यात्रियों और माल वाहनों को लगभग 7 से 8 घंटे समय की बचत होगी।
औद्योगिक क्षेत्र को भी होगा सीधा फायदा -
जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे के बनने से आवागमन तो आसान होगा ही इसके साथ ही पचपदरा रिफाइनरी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। दरअसल तेज कनेक्टिविटी होने से कच्चे माल और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचना आसान हो जाएगा। राजस्थान से गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली के बड़े बाजारों तक तैयार उत्पाद कम समय और कम लागत में पहुंचाए जा सकेंगे।
NHAI को दी गई एक्सप्रेसवे निर्माण की जिम्मेदारी -
ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस अहम कॉरिडोर को बनाने की जिम्मेदारी NHAI को दी गई है। यह परियोजना हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर तैयार होगी। एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद पश्चिमी राजस्थान को देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे राजस्थान दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति करेगा।