Haryana और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा नया एक्सप्रेसवे, 43 गांव की जमीन होगी अधिग्रहित
HR Breaking News - (New Expressway Haryana)। हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों देश के तेजी से विकसित होते हुए राज्य है। प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य है अब यूपी हरियाणा के साथ कनेक्ट होने जा रहा है। सरकार ने नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयार कर ली है। दोनों बड़े राज्यों के बीच सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressways) जल्द ही बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी।
2300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा एक्सप्रेसवे -
नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressways) की कुल लंबाई 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए करीब 2300 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को टप्पल (अलीगढ़) स्थित यमुना एक्सप्रेसवे से जाकर कनेक्ट होगा। इससे न केवल दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) तक की यात्रा अब लगभग 1 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में भी समय की बचत होगी।
43 गांवों की भूमि की जाएगी अधिग्रहित -
इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों से जमीन (Land acquired) खरीदी जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे प्रमुख गांव शामिल हैं. इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की भूमि भी परियोजना में ली जाएगी।
एक्सप्रेसवे बनने से होगा ये फायदा -
एक्सप्रेसवे के बनने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी काफी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम की यात्रा में लगने वाला जाम भी कम हो जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। इसके साथ ही इस एक्सप्रेसवे के आसपास लगते इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट तेजी से बढ़ेंगे।
हरियाणा के पलवल तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे -
यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।