UP में 5 हजार करोड़ से बनेगा नया फोरलेन हाईवे, इन जिलों को होगा सबसे अधिक फायदा
UP New Highway : उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे बनाने के साथ साथ लिंक मार्ग व हाईवे बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में 5 हजार करोड़ की लागत से नया फोरलेन हाईवे (UP new fourlane highway) बनने जा रहा है। इससे प्रदेश के इन जिलों को सबसे अधिक फायदा होगा। आइये जानते हैं इस फोरलेन हाईवे की पूरी डिटेल।
HR Breaking News - (UP News)। उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक और नया फोरलेन एक्सप्रेसवे (new fourlane highway in UP) बनाया जा रहा है। यह प्रदेश के कई जिलों को आपस में कनेक्ट करेगा। इस पर 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस हाईवे (UP Highway news) को बनाने के लिए तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने में तेजी लाई जा रही है। जल्द ही इस हाईवे पर हाईस्पीड से सफर करने का मौका मिलेगा।
इन दो शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी-
उत्तर प्रदेश (UP News) की राजधानी लखनऊ से इटावा को आपस में जोड़ने के लिए अब 5 हजार करोड़ से नया फोरलेन हाईवे (UP me nya fourlane) बनाया जाएगा। इसे सरकार की ओर से स्वीकृति भी मिल चुकी है। इस हाईवे के बनने के बाद लखनऊ से इटावा तक का सफर कम समय में तय हो सकेगा। यह निर्णय इन दोनों शहरों के बीच खस्ताहाल सड़कें होने के कारण लिया गया है। इस नए फोरलेन हाईवे को लखनऊ-इटावा फोरलेन हाईवे (Lucknow-Etawah Fourlane Highway) के नाम से जाना जाएगा। यह प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा।
इटावा के लिए मिलेगा सीधा रूट -
फिलहाल प्रदेश में अलग अलग शहरों से इटावा पहुंचने के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) का ही अधिक इस्तेमाल होता है। इस फोरलेन हाईवे के बनने के बाद लखनऊ से सीधा इटावा रूट वाहन चालकों को मिल जाएगा।
कानपुर से भी होगी कनेक्टिविटी -
उत्तर प्रदेश का यह नया फोरलेन हाईवे (New fourlane highway in UP) बनाने के लिए 35 करोड़ का बजट तो जारी हो चुका है। हालांकि इस पर कुल 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह हाईवे कानपुर को भी नई कनेक्टिविटी देगा। करीब 14 किलोमीटर हिस्सा कानपुर जिले के अलग अलग एरियो से होकर गुजरेगा। बीच रास्ते में आने वाले गांवों और कस्बों को भी इस नए फोरलेन (UP new fourlane highway) से नई कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस क्षेत्र में होगा भारी वाहनों का दबाव कम-
लखनऊ से इटावा (Lucknow to Etawah road) तक बनने वाले इस नए फोरलेन हाईवे के बनने के बाद इस क्षेत्र में भारी वाहनों का दबाव अन्य मार्गों से कम हो सकेगा। लखनऊ इटावा मार्ग लिंक रोड (UP link expressway) से नेशनल हाईवे में बदल चुका है, इसलिए अब इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। इस समय अनेक भारी वाहन बांगरमऊ, रसूलाबाद, नानमऊ व मोहान होते हुए इटावा पहुंचते हैं। नया फोरलेन (new fourlane in UP) बनने से भारी वाहन चंद मिनटों में ही इटावा पहुंच सकेंगे।