UP में इन जिलों से गुजरेगा नया फोरलेन हाईवे, 5 हजार करोड़ होंगे खर्च
UP Expressway : उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है। अब एक नया फोरलेन हाईवे (new fourlane highway in UP) 5 हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। यह प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगा। इससे भू मालिकों की मौज हो जाएगी। आइये जानते हैं किन जिलों को होगा सबसे ज्यादा फायदा।
HR Breaking News (UP News)। उत्तर प्रदेश की गिनती अब देश के उन राज्यों में होने लगी है, जहां सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे (UP new expressway) और हाईवे हैं। अब इस राज्य में बनने वाला एक और नया फोरलेन हाईवे प्रदेश के कई जिलों की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। यह 5 हजार करोड़ रुपये खर्च करके बनाया जाएगा। इसके बनने से उत्तर प्रदेश (UP expressway news) का विकास और अधिक गति से हो सकेगा व राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
ये दो बड़े शहर होंगे आपस में कनेक्ट-
उत्तर प्रदेश (UP News) में नया फोरलेन हाईवे लखनऊ और इटावा को जोड़ेगा। इस पर 5 हजार करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खर्च किए जाएंगे। जैसे ही यह नया फोरलेन (UP me nya fourlane) शुरू हो जाएगा तो लखनऊ से इटावा तक पहुंचने में लोगों को कम समय लगेगा।
तेजी से पूरी की जाएंगी सभी प्रक्रियाएं-
जल्द ही इस हाईवे (new fourlane highway in UP) को बनाने के लिए आगे की सभी प्रक्रियाएं भी तेजी से पूरी की जाएंगी। बता दें कि लखनऊ व इटावा के बीच का मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है, इब से नए रूप में ढालते हुए फोरलेन हाईवे के रूप में बनाया जाएगा। लखनऊ-इटावा फोरलेन हाईवे (Lucknow-Etawah Fourlane Highway) प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
इटावा के लिए मिलेगा सीधा रूट -
उत्तर प्रदेश में नया फोरलेन हाईवे (UP new fourlane highway) के बनने के बाद वाहन चालकों को लखनऊ से इटावा जाने के लिए सीधा रास्ता मिल सकेगा। अब विभिन्न शहरों से आने वाले वाहन चालकों को इटावा पहुंचने के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) से जाना पड़ता है, इसमें उनका अधिक समय लगता है।
कानपुर के कई गांवों को होगा फायदा-
इस नए फोरलेन हाईवे (New fourlane highway in UP) का लगभग 14 किलोमीटर भाग प्रदेश के कानपुर जिले के अलग अलग गांवों से होकर गुजरेगा। 5 हजार करोड़ से बनने वाले इस हाईवे (UP new fourlane highway) के लिए 35 करोड़ का बजट तो जारी हो चुका है।
जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा -
लखनऊ से इटावा (Lucknow to Etawah road) तक नया फोरलेन हाईवे बनने के बाद भारी वाहनों का दबाव प्रदेश की इस क्षेत्र की सड़कों से हट जाएगा। इसके साथ ही जाम लगने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा। लखनऊ इटावा मार्ग (Lucknow Etawah Road) को भी अब नेशनल हाईवे के रूप में पहचान मिलेगी।