{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi के नजदीक, NCR में इस जगह बसाया जाएगा नया हाईटेक शहर, 20 गांवों की बदलेगी किस्‍मत

Delhi - दिल्ली के नजदीक जल्द ही एक नया शहर बनेगा। यह शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास साबित होगा। बता दें कि सरकार (Government) इस परियोजना पर तेजी से काम कर रही है और 2031 तक इसे पूरी तरह से विकसित करने का लक्ष्य है0

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) गाजियाबाद के मुरादनगर में जल्द ही 'ग्रेटर गाजियाबाद' नाम का एक नया शहर बनेगा। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास साबित होगा। योगी सरकार (Yogi Government) इस परियोजना पर तेजी से काम कर रही है और 2031 तक इसे पूरी तरह से विकसित करने का लक्ष्य है।

इस नए शहर में गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के कुछ हिस्से शामिल होंगे, जिससे इस क्षेत्र को एक नया और आधुनिक रूप मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली-एनसीआर में एक और नया शहर बनाने की योजना बना रही है, जिसका नाम ग्रेटर गाजियाबाद होगा। यह शहर गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में बनाया जाएगा और इसमें खोड़ा, कनावनी, लोनी, और डासना जैसे कई गांव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने इस परियोजना को शुरू करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस पर मिलकर काम कर रहे हैं।

ग्रेटर गाजियाबाद को बनाने के लिए 20 गांवों को जोड़ा जाएगा. पहले 13 गांवों को शामिल करने की योजना थी। सर्वे के बाद गांवों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। फिलहाल, इस शहर में 175 वार्ड होंगे।

ग्रेटर गाजियाबाद को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाया जाएगा। इसका नेतृत्व एक सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा। हर जोन का प्रभारी एक आईएएस अधिकारी होगा।
 

इस प्रोजेक्ट को गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के 2031 मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। सड़क नेटवर्क और विकास को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर गाजियाबाद की सीमाएं तय की जा रही हैं। जिला प्रशासन नई सीमाओं और क्षेत्रों की जानकारी जुटा रहा है। इससे विकास योजनाएं बेहतर तरीके से बनाई जा सकेंगी। मास्टर प्लान में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
 


ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Gaziabad) का सर्वे पूरा हो चुका है। अब रिपोर्टों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके बाद सीमांकन, प्रशासनिक ढांचा और विकास योजनाओं पर काम शुरू होगा। इस आधुनिक शहर में बेहतर सड़कें, सार्वजनिक परिवहन, अंडरपास और ट्रेनों के स्टॉपेज जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों को लाभ मिलेगा। यह शहर रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। आने वाले वर्षों में, ग्रेटर गाजियाबाद पूरे उत्तर भारत के लिए एक मॉडल शहर बन सकता है।