UP Haryana के बीच बनेगा नया हाईवे, 650 करोड़ के मुआवजे से किसानों की चांदी
New Highway : उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच अब सरकार एक नये हाईवे को बनाने जा रही है। ये हाईवे 650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला है। ऐसे में इसकी वजह से किसानों (New Highway Project) को भी बंपर लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस हाईवे के पूरी प्रोजेक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (New Highway in Haryana and UP) हरियाणा और यूपी के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार के द्वारा लगातार कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। बता दें कि अब हरियाणा और यूपी (Haryana and UP new highway project) के बीच एक नया हाईवे बनाया जाएगा। इस हाईवे को बनाने में 650 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। इसके अलावा दोनों राज्य के लोगों को भी इसकी वजह से लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
अगले डेढ़ साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
अलीगढ़ से पलवल तक बनने वाला नया हाईवे अब फाइलों पर नहीं जमीन पर भी आकार लेने लग गया है। हाईवे का 20 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI New Project) की निगरानी में चल रही इस परियोजना को अगले डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। अलीगढ़ से पलवल तक निर्माण पूरा हो जाने के बाद अलीगढ़ से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और हरियाणा के अन्य शहरों तक सफर पहले से काफी ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगा।
अलीगढ़ जिले के लिए अधिग्रहित होगी भूमि
लगभग 75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के विकास के लिए अलीगढ़ जिले के 31 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाने वाली है। लगभग डेढ़ हजार किसानों से जमीन लेकर प्रशासन ने मुआवजा वितरण (Aligarh Palwal Highway Update) की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कुल 650 करोड़ रुपये के मुआवजे में से लगभग 500 करोड़ रुपये किसानों को दे दिये गए है। वहीं बाकी की राशि का भुगतान अंतिम चरण पर चल रहा है।
परियोजना पर आएगा इतना खर्च
पूरी परियोजना पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खास बात तो ये है कि मार्ग के 30 किलोमीटर से अधिक हिस्से में नए बाइपास का निर्माण कराया जाने वाला है। खैर और जट्टारी जैसे कस्बों को बाइपास (Aligarh Palwal Highway Project) के जरिए जोड़ा जा रहा है इसकी वजह से भारी वाहनों को शहरों के भीतर प्रवेश न करना पड़े और जाम की परेशानी भी खत्म हो जाए। खैर क्षेत्र में बाइपास निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए तेजी से पूरा किया जा रहा है।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से जरूरी है प्रोजेक्ट
ये हाईवे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है। टप्पल में इसका जुड़ाव यमुना एक्सप्रेस-वे से होने वाला है। हालांकि पलवल में ये ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से कनेक्ट होने वाला है। इसकी वजह से अलीगढ़ (Aligarh Palwal Highway) सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस परियोजना से औद्योगिक, लॉजिस्टिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने वाली है।
पुरानी सड़क की मरम्मत का काम भी होगा शुरू
नए हाईवे के साथ-साथ पुरानी सड़क की मरम्मत का भी कार्य शुरू किया जा चुका है। कस्बों के भीतर की जर्जर सड़कों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं (Aligarh Palwal Highway News) और जाम की स्थिति देखने को मिल जाती है। इस परेशानी के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को 84 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है और मरम्मत कार्य को भी रफ्तार दी जा रही है।
योजना के तहत है चौड़ीकरण का कार्य
परियोजना के तहत रजपुरा गांव के पास टोल प्लाजा को स्थापित किया जाने वाला है। खैर और जट्टारी क्षेत्र में लगभग 33 किलोमीटर लंबे फोरलेन बाइपास (Fourlane bypass) का निर्माण होने वाला है। इसके साथ ही में खैर से अंडला तक 10 किलोमीटर और जट्टारी में तीन किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी योजना के तहत शामिल किये गए है। हरियाणा सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्य सीडीएस कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।