Delhi-NCR में बनेगा मेट्रो का नया रूट, मिल गई मंजूरी

Delhi-NCR - दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, Delhi-NCR में मेट्रो के नए रूट को मंजूरी मिल गई है। इस रूट के बनने से लाखों लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। कहा जा रहा है कि इस नए रूट से करीब 5 लाख लोग और 113 हाउसिंग सोसाइटी सीधे लाभान्वित होंगी-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग कर रहे इस इलाके को अब मेट्रो का तोहफा मिलने वाला है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) ने Aqua Line Metro के विस्तार की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस नए रूट से करीब 5 लाख लोग और 113 हाउसिंग सोसाइटी सीधे लाभान्वित होंगी।

योजना के अनुसार मेट्रो की यह नई लाइन Noida Sector 61 से शुरू होकर गौर चौक (Gaur Chowk) तक जाएगी। इस रूट पर कुल 4 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो सुविधा न होने से लोगों को रोजाना जाम, बसों और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। मेट्रो शुरू होने से यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

Jewar International Airport पहुंचने में होगी आसानी-

अधिकारियों के मुताबिक यह रूट पहले से यूपी कैबिनेट से मंजूर नॉलेज पार्क-5 (Knowledge Park-5) तक मेट्रो विस्तार योजना का ही हिस्सा है। साथ ही इसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्टेशन पर RRTS से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को मेट्रो के साथ-साथ तेज रफ्तार आरआरटीएस की सुविधा भी मिलेगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से Noida International Airport तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार RRTS सराय काले खां से चलकर Ghaziabad होते हुए Knowledge Park-5 तक जाएगी और वहीं से मेट्रो लाइन ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ेगी। सेक्टर-61 पर पहले से Delhi Metro और आगे की ओर एनएमआरसी मेट्रो की कनेक्टिविटी मौजूद है। इससे लोग Delhi, Noida, Greater Noida और गाजियाबाद के बीच आसानी से आ-जा सकेंगे।

रूट की फाइनल DPR बनकर तैयार-

इस रूट की फाइनल डीपीआर (DPR) तैयार हो चुकी है। कुछ जरूरी संशोधनों के बाद इसे दोबारा यूपी कैबिनेट (UP Cabinet) के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि मेट्रो लाइन शुरू होने से Greater Noida West में ट्रैफिक जाम कम होगा, प्रॉपर्टी के दाम बढ़ेंगे (property price hike) और लोगों को सुरक्षित, सस्ता व भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन मिलेगा।

कुल मिलाकर मेट्रो विस्तार की यह योजना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास को नई रफ्तार देगी और यहां रहने वाले लोगों के रोजमर्रा के सफर को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाएगी।