गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच बनेगी नई रेलवे लाइन, 46 गांवों से खरीदी जाएगी 71.3922 हेक्टेयर भूमि
New Railway Line in UP - उत्तर प्रदेश में हाईवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क को मजबूत करने के साथ ही रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर भी काम किया जा रहा है। अब यूपी के गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी। इस रेलवे लाइन के लिए 46 गांव से 71.3922 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
HR Breaking News - उत्तर प्रदेश में सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब गाजियाबाद से मुरादाबाद (Ghaziabad to Moradabad railway line) के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के लिए अमरोहा के 46 गांव की जमीन का अधिग्रहण होगा। नई रेलवे लाइन के लिए 71.3922 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
इन गांव से खरीदी जाएगी जमीन -
रेलवे लाइन (New Railway Line) बिछाने के लिए अमरोहा जिले के तीन तहसीलों में जमीन की जरूरत पड़ेगी। जमीन अधिग्रहण का कार्य रेलवे से संशोधित प्रस्ताव मिलने के बाद शुरू होगा। अमरोहा तहसील के 27 गांव की 48.1182 हेक्टेयर जमीन इस प्रोजेक्ट में आएगी। वही धनौरा तहसील के 14 गांव की 12.487 हेक्टेयर और हसनपुर तहसील के पांच गांव की 10.787 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के दायरे में है। इन तीनों तहसीलों की कुल मिलाकर 71.3922 हेक्टेयर जमीन रेलवे लाइन बिछाने के लिए खरीदी जाएगी।
संशोधित प्रस्ताव मिलने के बाद जमीन का होगा अधिग्रहण -
जिला प्रशासन ने रेलवे से परियोजना का सुशोधित प्रस्ताव मांगा है जिला विशेष भूमि अध्यापक अधिकारी कर्मेंद्र सिंह के अनुसार, तीनों तहसीलों में जमीन के गाटा नंबरों का मिलान किया जा रहा है। संशोधित प्रस्ताव मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण (land acquisition) की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक जमीन किसानों की सहमत से ही खरीदी जाएगी। मुआवजे की तरह और प्रत्येक किसानों को मिलने वाली राशि के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जमीन की खरीद-बिक्री पर क्यों लगी रोक?
नई रेल लाइन (New Railway Line) के लिए जिन जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है, उनके गाटा नंबरों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रशासन ने संबंधित जमीनों की खरीद-बिक्री, धारा 80 और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाई है. ऐसे में प्रभावित भूमि के मालिकों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनकी जमीन प्रस्तावित रेल लाइन के दायरे में आती है या नहीं। हालांकि, अभी गाटा नंबरों का मिलान जारी है और प्रभावित किसानों की अंतिम संख्या स्पष्ट नहीं हुई है।
402.48 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन प्रस्तावित -
नई रेलवे लाइन (New Railway Line in UP) के बनने से गाजियाबाद मुरादाबाद, रोजा और रोजा सीतापुर रेलखंडों पर कुल 402.48 किलोमीटर तक तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य दिल्ली यूपी रेल मार्ग (Delhi UP Railway Route) पर ट्रेनों की आवाजाही के दबाव को कम करना है। अमरोहा में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया संशोधित प्रस्ताव के बाद आगे बढ़ेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की पूरा होने से हजारों लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएग। इसके साथ ही औद्योगिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।