Aadhaar Card Update : घर बैठे बदल सकेंगे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, जान लें पूरा प्रोसेस

Aadhaar Card Number Update : देश में लगभग हर नागरिक के पास आधार कार्ड है। वहीं, समय-समय पर आधार कार्ड में अपडेट भी कराने रहते हैं। जिसके लिए आधार सेंटर बने हुए हैं। परंतु, हर काम के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। बहुत काम तो आप घर बैठे कर सकते हैं।

 

HR Breaking News (Aadhaar Card) आधार कार्ड एक यूनिक आईडी है। आधार कोर्ड को समय-समय पर अपडेट भी कराना होता है। अब आधार का अपडेट कराने का काम आसान हो गया है। इससे पहले आप आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कहीं आधार सेंटर जाए, खुद ही इसे अपडेट करने के बारे में जान लें।  

मोबाइल नंबर अब घर से ही होगा अपडेट  


आप अपने आधार कार्ड (aadhar card mobile number change) में मोबाइल नंबर अब घर से अपडेट कर सकते हैं। पहले इस काम के लिए आधार सेंटर जाना पड़ता था। बता दें कि आधार कार्ड मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड किया जाता है। किसी भी आधार संबंधी प्रयोग के लिए वन टाइम पासवर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है।

अब आप घर बैठे आधार कार्ड (aadhar card mobile number link) के रजिस्ट्रेशन वाले मोबाइल नंबर को बदल सकेंगे। इसके लिए आधार (aadhar card mobile number update) को रेगुलेट करने वाली संस्था ने नई सर्विस की घोषणा की है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से यह घोषणा की गई है।

अब फेस वैरिफिकेशन भी होगा आसान  


आप ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को बदलवाने (Change Mobile Number in Aadhaar Card) के लिए उपभोक्ता को किसी सीएससी सेंटर या तहसील कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वन टाइम पासवर्ड वेरिफिकेशन और फेस आइडेंटिफिकेशन के माध्यम से आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। इससे युवा से लेकर बूढ़ों तक को फायदा होगा। लोगों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसके बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी गई है। 

जान लें क्या है पूर्ण प्रोसेस


आधार कार्ड को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट (Adhar card me mobile number change) करने के लिए अब एक छोटी सी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए यूजर्स को आधार एप डाउनलोड करनी होगी। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद एप (mobile number update in aadhar card) के अंदर जाकर यूजर को अपना मौजूदा आधार (Aadhaar App Launch) का नंबर और नया मोबाइल नंबर डालना होगा।

इसके बाद पुराने नंबर पर ओटीपी भेज दिया जाएगा, जहां से इसको वेरीफाई (aadhar card update mobile number) किया जाएगा। इसके बाद आपके स्मार्टफोन के कैमरे से ही आपके फेस आइडेंटिफिकेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। 

मोबाइल नंबर की क्यों पड़ती है जरूरत


भारत में 135 करोड़ के करीब आबादी है। इसमें 130 करोड़ से अधिक लोगों का डाटा आधार कार्ड (aadhar card update) से जुड़ा हुआ है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर (Change Mobile Number in Aadhaar) का सबसे प्रमुख काम होता है, क्योंकि आजकल हर बैंक अकाउंट में, अन्य सरकारी सब्सिडी और बाकी सभी सर्विसेज से आधार कार्ड (Aadhaar Card Link With Mobile Number)  लिंक है। किसी भी सर्विस का लाभ उठाने के लिए एक ओटीपी भेजा जाता है जोकि आपके मोबाइल नंबर पर ही आता है। ऐसे में बहुत लोगों को अपना नंबर अपडेट रखना होता है। 

क्या हैं आधार की एप के फीचर्स 


यूआईडीएआई (UIDAI) की तरफ से आधार नाम की ऐप लॉन्च हुई है। इसमें आप अपने फोन में ही अपना आधार कार्ड रख सकते हैं। यह आपका ई आधार माना जाएगा। आपको आधार कार्ड के लिए पेपर की कॉपी की आवश्यकता नहीं होगी। आप फेस स्कैनिंग शेयरिंग (How to change Mobile number  in Adhar card) करा सकते हैं और आईडी शेयर करने के लिए फेस स्केन करके OTP को सेव कर सकते हैं। यह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Card Biometric) के माध्यम से खुलेगी। इसमें कई भाषाओं में आप लोगइन कर सकते हैं। इस ऐप को आप इंटरनेट न होने के बावजूद भी प्रयोग में ला सकते हैं।