Aadhar Card Update : एक से अधिक बार नहीं बदल सकते यह जानकारी, सावधानी से कराएं अपना आधार अपडेट
HR Breaking News (Aadhar Card) आज के समय में हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है और कई बार इसमे फोन नंबर या फिर कई चीजें अपडेट (Aadhaar Card Update Rule) कराने की जरूरत होती है और इसमे सही जानकारी दर्ज करानी पड़ती है। इसलिए जब भी आप आधार कार्ड अपडेट करा रहे हैं तो सावधानी से कराएं, क्योंकि एक से अधिक बार आप आधार कार्ड में यह जानकारी नहीं बदल सकते हैं।
कौन करता है आधार से जुड़ी सेवाओं को संचालित
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) आधार से जुड़ी सेवाओं को ऑपरेट किया जाता है। UIDAI ने आधार कार्ड में अपडेट (update in aadhar card) को लेकर कुछ तय नियम बनाए गए हैं। आधार कार्ड में अपडेट को लेकर इन नियमों के तहत कुछ जानकारियों को सीमित समय में ही बदल सकते हैं, ताकि डेटा की विश्वसनीयता लंबे समय तक बनी रहे।
कौन सी जानकारी होती है एक बार अपडेट
बता दें कि आधार कार्ड में जो जन्मतिथि (Date of Birth in Aadhar Card) दर्ज होती है, वो एक जरूरी जानकारी होती है। अगर इसमे कोई गलती होती है तो इसे सुधारा जा सकता है, लेकिन बता दें कि यह मौका सिर्फ एक ही बार मिलता है। UIDAI के नियमों (UIDAI rules) के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने आधार में डेट ऑफ बर्थ को जीवन में केवल एक ही बार अपडेट कर सकता है।
जन्मतिथि बदलने के लिए करने होंगे ये काम
अगर आप जन्मतिथि बदलना चाहते हैं, तो उसके लिए आवेदक को सही और वैध डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करने होते हैं। इन डॉक्यूमेंट में जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट आदि शामिल है। UIDAI इन दस्तावेजों की पूरी जांच (UIDAI Document Verification) पड़ताल करता है। अगर जांच सही पाई जाती है तो बदलाव को मंजूरी मिलती है।
अगर किसी व्यक्ति ने एक बार अपने आधार में जन्मतिथि अपडेट (Update date of birth in Aadhaar) कर ली है, तो वह इसे दोबारा नहीं बदल सकता। इसलिए आधार बनवाते समय या अपडेट करते समय सही जानकारी देना बेहद जरूरी है, क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित होता है।
ये जानकारी भी होगी एक बार अपडेट
जन्मतिथि के साथ ही आधार में किसी भी जरूरी जानकारी को अपडेट (Aadhar update information) करने के लिए मान्य और प्रमाणित डॉक्यूमेंट देना अनिवार्य होता है। अगर डॉक्यूमेंट सही नहीं होंगे तो कोई बदलाव नहीं होगा। UIDAI के नियमों के अनुसार आधार कार्ड में दर्ज जेंडर की जानकारी भी एक बार भी एक बार अपडेट हो सकती है। इसलिए इस जानकारी को फिल करते समय खास ध्यान रखना चाहिए।