{"vars":{"id": "93802:4123"}}

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर होगी कार्रवाई, हरियाणा में 151 होंगी सील

Factories sealed in Haryana : दिल्ली पहले से ही एक भीड़भाड़ वाला शहर है और अब यहां पर हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। अब प्रशासन की ओर से दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई की जाने वाली है। वहीं, हरियाणा (Haryana polluting factories) में 151 फैक्ट्रियों का सील किया गया है। 
 

HR Breaking News (Haryana polluting factories) दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने से लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ज्यादा असर पड़ रहा है। ऐसे में हवा को साफ करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) ने सख्त रूप अपना लिया है। इसके लिए प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जाने वाली है।

235 फैक्ट्रियों को सील करने के निर्देश 


CAQM ने नए मानकों के अंतर्गत CPCB ने 30 अक्टूबर को सभी इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण उपक्रम (pollution control) लगाने के वर्क आर्डर या छूट प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। रिव्यू में लापरवाही सामने आने के बाद CPCB के सदस्य सचिव ने 14 नवंबर को इन सभी 235 फैक्ट्रियों को 48 घंटे के अंदर सील करने के निर्देश जारी किए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 151 इकाइयां हरियाणा की रही है।

 

सूची में ये फैक्ट्रियां है शामिल


सूची में पानीपत की द पानीपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स (The Panipat Co-operative Sugar Mills), नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड मोहित रग्स व भारत डाई हाउस के साथ ही सोनीपत, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, मानेसर, पलवल की दर्जनों फैक्ट्रियां शामिल है।


राजस्थान के भिवाड़ी-अलवर, यूपी के गाजियाबाद और मेरठ की इकाइयों पर कार्यवाही (Action taken against Meerut units) तय की है। राज्यों को 17 नवंबर तक सबूतों के साथ एक्शन रिपोर्ट सौपनी होगी।

इन इकाइयों पर गिरी गाज 


हरियाणा में 131 इकाइयों ने दस्तावेज अपलोड (Units in Haryana uploaded documents) नहीं किए हैं और 20 अपंजीकृत मिले हैं। वहीं, राजस्थान में 40 इकाइयों ने दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं और 5 अपंजीकृत मिले हैं और यूपी में 20 ने दस्तावेजों को अपलोड नहीं किया है, जिसमें से 19 अपंजीकृत मिली है।