Afeem Ki Kheti : घर की छत पर ही ऊगा रखे थे अफीम के पौधे, ऐसे पकड़ा गया
पंजाब पुलिस ने एक युवक घर पर 81 अफीम के पौधों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नई आबादी के रहने वाले राजीव गुप्ता ने घर की छत पर गमलों में अफीम के पौधे लगा रखे हैं।
HR Breaking News (नई दिल्ली)। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने 81 अफीम के पौधों सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी ने ललहेड़ी चौक खन्ना में नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नई आबादी के रहने वाले राजीव गुप्ता ने घर की छत पर गमलों और समराला रोड पर होटल एलीगेंस के सामने लक्ष्मी नगर स्थित प्लाट में अफीम की खेती की हुई है।
ये भी पढ़ें : Haryana के इन जिलों में बनाए जाएंगे 24 नए बाईपास
पुलिस ने जब रेड की तो राजीव ने भागने की कोशिश की। मौका रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छापामारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी ने घर की छत और खाली प्लाट में अफीम की खेती की थी। उसके पास किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं मिला। राजीव के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें : 31 तारीख से पहले ITR भरने वालों को सरकार देगी ये फायदे
जांच अधिकारी सुराजदीन ने बताया कि राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अफीम के खेती कर रहा था।