16 दिसंबर को अफ्रीका हरियाणा कॉन्क्लेव, अंतर्राष्ट्रीय निवेश के चांस
Haryana News : 16 दिसंबर को अफ्रीका-हरियाणा कॉन्क्लेव होगा। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय निवेश होने के चांस भी है। वहीं अंतराष्ट्रिय गीता महोत्सव 5 से 25 दिसंबर तक चलेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Haryana News) : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Geeta Mahotsav) इस बार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हरियाणा के औद्योगिक विकास (Industrial Development of Haryana) को भी नई दिशा देने की तैयारी में है। महोत्सव के मंच से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जोड़ने की पहल की जाएगी। इसके तहत 16 दिसंबर को ज्योतिसर में पहली बार अफ्रीका-हरियाणा कॉन्क्लेव (Africa-Haryana Conclave) आयोजित होगा। इसमें अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों के साथ हरियाणा के उद्योगपति, विदेशी बाजारों में सक्रिय भारतीय कारोबारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक में व्यापारिक साझेदारी, निवेश और उद्योगों के विस्तार के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
पश्चिम बंगाल और दिल्ली को बनाया स्टेट पार्टनर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने शनिवार को ज्योतिसर तीर्थ में महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन 5 से 25 दिसंबर तक चलेगा। मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्म गोखूल (Mauritius President Dharam Gokul) 14 दिसंबर को गीता यज्ञ और पूजन के साथ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस वर्ष पश्चिम बंगाल और दिल्ली को स्टेट पार्टनर बनाया गया है।
बंगाल में 15 लाख लोगों के सामूहिक गीता पाठ की तैयारी
पश्चिम बंगाल (west bengal) में इस बार बड़े स्तर पर गीता पाठ कराने की योजना है। वर्ष 2024 में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था। अब 15 लाख लोगों को एक साथ गीता पाठ से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ज्योतिसर पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यमंत्री उमेश राय ने कहा कि गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में यह आयोजन होगा। इसमें आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (RSS chief Dr. Mohan Bhagwat) के भी शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
अंबाला में बनेगा अयोध्या के राम मंदिर जैसा भव्य मंदिर
अंबाला में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीराम मंदिर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को मंदिर परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रस्तावित मंदिर का डिजाइन भी सार्वजनिक किया गया।
ब्रह्मसरोवर के पास 120 करोड़ से बनेगा आधुनिक विश्राम गृह
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर 120 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को इसकी आधारशिला रखी। करीब साढ़े छह एकड़ जमीन पर बनने वाला यह पांच मंजिला भवन 24 महीने में तैयार करने का लक्ष्य है। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर (Brahmasarovar) के नजदीक तीन एकड़ में पर्यटक पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। यहां 100 विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।