हरियाणा के एनसीआर के जिलों में स्थापित होंगे वायु गुणवत्ता केंद्र
Haryana News - हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अब हरियाणा में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर अहम कदम उठाया गया है। दरअसल प्रदेश में 11 कवी फीडरों के आधुनिकरण को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता की निगरानी रखने के लिए कई जिलों में नए केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट पर काम होगा। चलिए खबर विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - हरियाणा में बिजली कट से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर है। दरअसल बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। अब प्रदेश में नए सब स्टेशन (New Sub Station) बनाने और 11 कवी फीडरों के उन्नयन एवं आधुनिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
हरियाणा के एनसीआर के जिलों में बनेंगे वायु गुणवत्ता केंद्र -
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में हरियाणा के एनसीआर में शामिल जिलों में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए केंद्र बनाने की बात कही गई है।
बैठक में इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति -
सोमवार को हुई इस बैठक में कई परियोजनाओं पर काम करने की बात हुई है। जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने, बारिश के पानी की सही निकासी, सड़कों के सुधार, शैक्षणिक संस्थाओं के निर्माण और भंडारण क्षमता को बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।
अच्छी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश -
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सभी विकास कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ सही समय पर काम पूरा करने और नियमित जांच करने के भी आदेश हैं और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कई प्रमुख अधिकारी और मंत्री रहे मौजूद -
मुख्यमंत्री ने सरकारी खरीद और निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतनी के आदेश दिए हैं। बता दें की बैठक में कई प्रमुख अधिकारी और मंत्री मौजूद रहे हैं। इसमें प्रमुख परिवहन मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मौजूद रहे।