{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में एक और सड़क होगी फोरलेन, राजस्थान तक सफर होगा आसान, 33 करोड़ आएगा खर्चा 

Haryana News - हरियाणा में सड़कों का सुधार किया जा रहा है। पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं संकरी सड़कों को चौड़ा करने का काम भी तेजी पर है। हरियाणा वालों के लिए एक और गुड न्यूज़ है। दरअसल हरियाणा की एक और सड़क अब फोरलेन होने जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 33 करोड रुपए खर्च होंगे। इससे राजस्थान वालों का भी सफर हो जाएगा।

 

HR Breaking News - हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस बीच एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर के पास कोरियावास गांव में बने मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। यह सड़क राजस्थान को भी कनेक्ट करती है। इस सड़क के फोरलेन (new road in haryana) बनने से राजस्थान से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। वहीं कॉलेज में OPD सेवाएं शुरू होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सड़क के चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू करने की उम्मीद है। 


राजस्थान सीमा तक चौड़ी होगी सड़क - 

यह सड़क संकरी है और कई जगहों पर जर्जर हालत में है। ऐसे में मरीज और उनके परिजनों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए नारनौल से मेडिकल कॉलेज तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा और राजस्थान सीमा तक इस रोड को चौड़ा करने की योजना बनाई गई है। 


सड़क को फोरलेन करने के लिए 33 करोड़ रुपये जारी - (Latest News)

लोक निर्माण विभाग ने मेडिकल कॉलेज (Koriyawas Medical College) तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 33 करोड रुपए को मंजूरी दी है। इसके बाद अब सड़क के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। वहीं मेडिकल कॉलेज से राजस्थान बॉर्डर तक मौजूद सड़क को चौड़ा करने के लिए 3.65 करोड रुपए का टेंडर जारी किया जा चुका है। इस हिस्से से सड़क की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर करने की योजना है। विभाग के अनुसार इसी महीने निर्माण कार्य शुरू होगा।


मेडिकल कॉलेज में OPD शुरू होने के बाद बढ़ाई जाएगी अन्य सुविधाएं- 


मेडिकल कॉलेज में OPD शुरू होने के बाद अन्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। जैसे-जैसे सुविधा बढ़ेगी मरीज और उनके परिजनों को आने-जाने में आसानी होगी। नारनौल से मेडिकल कॉलेज तक का रास्ता हरियाणा के साथ राजस्थान से आने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। 

सड़क के फोरलेन बनन से होंगे ये फायदे - (Haryana ki khabar)


इस सड़क के फोरलेन बनने से ट्रैफिक दबाव काफी कम हो जाएगा। लोग आसानी से अपना सफर पूरा कर सकेंगे। वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। इसका फायदा कॉलेज के आसपास के गांव के साथ राजस्थान (Rajasthan News) सीमा से सटे गांवों को भी होगा। इसके अलावा गांव की कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी। एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस रोड के फोरलेन बनने से आसपास के इलाकों में जमीन के रेट भी बढ़ सकते हैं और नए उद्योग लगने की भी संभावना है। 


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दी जानकारी - 


नारनौल लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के SDO नरेंद्र कुमार का कहना है कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 33 करोड रुपए की राशि जारी की गई है। इसके बाद अब निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज (medical college) से राजस्थान बॉर्डर तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 3.65 करोड रुपए का टेंडर जारी किया जा चुका है। इस हिस्से में सड़क की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जाएगी। इससे सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। इसके अलावा भी हरियाणा में गई अन्य सड़कों को चौड़ा करने की योजना बनाई जा रही है।