Haryana में मेट्रो के विस्तार को मिली मंजूरी, जानें क्या होगा रूट

Haryana Metro : सरकार ने हरियाणा में मेट्रो की कनेक्टविटी को बढ़ाने के लिए मेट्रो के विस्तारिकरण को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में मेट्रो (Haryana Metro News) के विस्तार से विकास की गति को नई रफ्तार मिलेगी। इस मेट्रो के विस्तार के रूट भी तय कर लिए गए हैं। खबर में जानिए कि प्रदेश में इस प्रोजेक्ट के तहत कौन से रूट तय किए गए हैं। 
 
 

 HR Breaking News- (Haryana Metro ) हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब सरकार प्रदेश में मेट्रो के विस्तार को लेकर कई प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। अब जल्द ही प्रदेश में मेट्रो सेवा का विस्तार देखरने को मिलेगा। हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से मेट्रो कॉरिडोर (Haryana Metro) को मंजूरी मिल चुकी है, जिसके रूट भी तय किए गए हैं। मेट्रो के विस्तार से प्रदेश के अन्य इलाको से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। 

कहां से होगा मेट्रो का विस्तारीकरण 


बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से गुरुग्राम मेट्रो को भोंडसी (Gurugram Metro to Bhondsi)  बढ़ाने को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। भोंडसी इलाके के लोग इस मंजूरी को लेकर बेहद खुश है। उनका कहना है कि भोंडसी तक बढ़ाने से इलाके के विकास को नई दिशा मिलेगी। कुछ दिन पहले विधानसभा को यह बताया है कि इस परियोजना (Gururgram Metro Projects) के लिए मेसर्स राइट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया है, और शुरुआत काम शुरू हो गया है। भोंडसी के बाद, प्रोजेक्ट को सोहना तक बढ़ाया जा सकता है। लोगों ने भी मेट्रो को भोंडसी तक बढ़ाए जाने के प्रस्ताव के लिए MLA और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को धन्यवाद किया है। 

 

MLA ने विधानसभा में किए कई सवाल


तीन दिन पहले ही MLA तेजपाल तंवर (MLA Tejpal Tanwar) ने इस बारे में विधानसभा में कई सवाल किए। इस दौरान विधानसभा में मेट्रो को सोहना तक बढ़ाने की मांग की गई। सरकार का कहना है कि सोहना कनेक्टिविटी पर निर्णय एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर होगा और यह एक्सटेंशन आने वाले समय में रेजिडेंशियल और कमर्शियल डेवलपमेंट (commercial development)  को मजबूती देगा। 


MLA का कहना है कि हरियाणा सरकार (Haryana Government)  का विधानसभा सत्र अभी चल रहा है और उन्होंने सोहना इलाके के रेजिडेंशियल डेवलपमेंट पर गौर करते हुए और हवाला देते हुए सोहना में मेट्रो प्रोजेक्ट की मांग की है। सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मिनिस्टर की ओर से गुरुग्राम से भोंडसी तक मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत को लेकर सूचना दी गई थी।

 

क्यों बढ़ाया जाना चाहिए मेट्रो को सोहना तक 


MLA का कहना है कि समय के साथ ही सोहना (Haryana Metro Extension)  अब विकास की ओर बढ़ रहा है। IMT सोहना और आस-पास के रेजिडेंशियल सेक्टर के डेवलपमेंट से यह एक डेवलपमेंट सेंटर बन गया है। इस इलाके में तेजी से बढ़ती आबादी और इंडस्ट्रियल एक्टिविटी के लिए अब ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (Transportation Infrastructure) की जरूरत पड़ रही है। इन सब चीजों का हवाला देते हुए, उन्होंने मेट्रो को सोहना तक बढ़ाने की मांग की है।